विपक्ष का सपना तार-तार, इंडिया गठबंधन की हुई करारी हार ! देश को मिले नये उप-राष्ट्रपति! जानिए पूरी ख़बर..।

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का एलान हो गया है। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने इस चुनाव को जीत लिया है और इसके साथ ही वह देश के नए उपराष्ट्रपति बनने वाले हैं। राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने चुनाव के नतीजों के एलान किया।

उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ गए हैं। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के बी. सुर्दशन रेड्डी को हराकर यह चुनाव जीता। सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले जबकि रेड्डी को 300 वोट ही मिल पाए। राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने नतीजों की घोषणा की। भाजपा ने क्रॉस वोटिंग का भी दावा किया है।

सीपी राधाकृष्णन इस चुनाव में 452 वोट मिले हैं। उनके सामने विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज बी. सुर्दशन रेड्डी को मैदान में उतारा था। रेड्डी को महज 300 वोट ही मिल पाए। भाजपा ने दावा किया है कि चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग भी हुई है।

उपराष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का सीधा मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से था। सोमवार को संसद परिसर में पक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में सियासी गहमागहमी रही। सत्ताधारी राजग गठबंधन के सांसदों की कार्यशाला बैठक में चुनावी प्रक्रिया तथा मतदान करने के तौर-तरीके समझाए गए।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।