टूट गयी जय और वीरू की दोस्ती, नही रहे वीरू! अभिनेता धर्मेंद्र ने ली 89 साल में अंतिम सांस। बॉलीवुड में छाया मातम।

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। बॉलीवुड में गहरा शोक व मातम छाया। 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हो रहा है, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं।

काजोल ने दी श्रद्धांजलि

काजोल ने बेटे युग के साथ धर्मेंद्र की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

सलीम खान भी अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे

डायलॉग राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान भी विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंच चुके हैं।

करण जौहर ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ये एक युग का अंत

करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

करण जौहर ने लिखा,

यह एक युग का अंत है, एक विशाल मेगास्टार, मुख्यधारा के सिनेमा में एक सच्चे हीरो की पहचान, अविश्वसनीय रूप से हैंडसम और रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस वाले। वह हैं और हमेशा रहेंगे भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में उनका नाम सदैव चमकता रहेगा। पर सबसे बढ़कर, वह एक बेहतरीन इंसान थे। हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उनसे बेहिसाब प्यार करता था। उनके दिल में हर किसी के लिए सिर्फ प्यार और सकारात्मकता थी। उनका आशीर्वाद, अद्भुत स्नेह, इन सबकी कमी को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आज हमारी इंडस्ट्री में एक ऐसा खालीपन है। जिसे कोई भी कभी भर नहीं सकेगा। वह हमेशा के लिए एक और एकमात्र धरमजी रहेंगे।

हेमा मालिनी श्मशान घाट पहुंचीं

श्मशान घाट पहुंचे आमिर खान

आमिर खान भी विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच चुके हैं।

अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन श्मशान घाट पहुंचे


  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rocky Spin Casino Mobil Élmény: Gyors Ülések és Azonnali Akció

    AviaMasters Crash Game Guide: Geschwindigkeit, Multiplikatoren und die Kunst des perfekten Landens

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników