UP Bar Council Election में बड़ी धांधली का आरोप, वकीलों का जोरदार विरोध प्रदर्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़ | यूपी बार काउंसिल चुनाव 

UP Bar Council Election में मतदान पर उठे सवाल
🟥 स्थिति गंभीर, जांच की मांग तेज
🟥 मतदान प्रक्रिया पर उठे बड़े सवाल
🟥 लोकतांत्रिक व्यवस्था पर खतरे का आरोप

लखनऊ। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चल रहे चुनावों को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। सदस्य पद के प्रत्याशी एडवोकेट मोहित सिंह ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए धांधली और साजिश का आरोप लगाया है। इसको लेकर उनके समर्थक वकीलों द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

एडवोकेट मोहित सिंह का आरोप है कि कई वकीलों को जानबूझकर मतदान करने से रोका जा रहा है, जिससे उनके संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सील बंद लिफाफे खोले जाने पर उनके अंदर पहले से भरे हुए वोट पाए गए, जो सीधे तौर पर चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।

इस कथित धांधली को वकीलों के मताधिकार के साथ की गई साजिश बताते हुए मोहित सिंह की टीम और अन्य वकीलों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने मांग की कि पूरी चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

वकीलों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो यह बार काउंसिल जैसे संवैधानिक संस्थान की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा देगा। फिलहाल यह मामला वकील समुदाय में चर्चा का विषय बना हुआ है और सभी की निगाहें चुनाव अधिकारियों के अगले कदम पर टिकी हैं।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।