भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद का मिशन 2026 का हुआ आगाज़; लखीमपुरखीरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ने किया औचक निरीक्षण, पदाधिकारियों में भरा जोश!

लखीमपुर दौरे पर BMSP का राष्ट्रीय नेतृत्व: सम्मान समारोह में गूंजा ‘मिशन 2026’, पदाधिकारियों में दिखा जोश

लखीमपुर खीरी: भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद (BMSP) निरंतर सफलता की ओर अग्रसर है। इसी क्रम में आज लखनऊ से लखीमपुर पहुंचे परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सौरभ श्रीवास्तव जी एवं केंद्रीय प्रमुख सचिव नमन श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिली।

दौरे की शुरुआत लखीमपुर स्थित अजमानी रेस्टोरेंट में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक से हुई, जहाँ उत्तर प्रदेश, महासचिव घनश्याम जी से संगठन की वर्तमान स्थिति एवं आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई। इसके उपरांत पदाधिकारियो का विधिवत स्वागत किया गया।

इसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व निघासन तहसील के ग्राम मिर्जापुर्वा पहुँचा, जहाँ मंडल महासचिव, आज़म अली जी की अगुवाई में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव जी एवं केंद्रीय प्रमुख सचिव नमन श्रीवास्तव जी ने मिशन 2026 की योजनाओं को विस्तार से साझा किया और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अतिथियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रति उत्साह और समर्पण स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

लखनऊ वापसी के दौरान उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी धर्मेश शुक्ला जी,  महासचिव मोहम्मद जावेद जी, महासचिव अनंत कुमार शुक्ला (पिंटू भैया) एवं सचिव सदर आशीष कुमार शुक्ला जी (एडवोकेट) द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात लखीमपुर के पदाधिकारियों द्वारा दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय विदाई की गई।

इस सफल आयोजन में लखीमपुर के अपर निदेशक युगुल किशोर जी, एडवोकेट सुरेश कुमार चौहान (उपनिदेशक), प्रदेश सचिव घनश्याम जी, रजनीश तिवारी जी (तहसील निघासन मीडिया प्रभारी), जिला सचिव सुखवंत जी, तहसील महासचिव केदारी लाल जी, स्टार प्रचारक जयप्रकाश जी, मंडल महासचिव आज़म अली जी सहित अनेक पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद पूरी मजबूती और संगठित रणनीति के साथ मिशन 2026 की ओर तेज़ी से बढ़ रही है।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।