ट्रेनों में सिर्फ हलाल मांस? राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दी रेलवे को नोटिस!

ट्रेनों में सिर्फ हलाल मांस परोसने पर NHRC का रेलवे को नोटिस, दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

  1. केवल हलाल मांस’ परोसने पर रेलवे को मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी किया
  2. रेलवे अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

नई दिल्ली। ट्रेनों में हलाल मांस परोसे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मानवाधिकार आयोग ने रेलवे से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने रेलवे को एक शिकायत पर नोटिस जारी किया है कि ट्रेनों में केवल ‘हलाल प्रसंस्कृत मांस’ ही परोसा जाता है, जो अनुचित भेदभाव पैदा करता है और मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि भारतीय रेलवे की ट्रेनों में इस प्रथा के तहत हिंदू दलित समुदायों के लोगों को शामिल नहीं किया जाता है, जो पारंपरिक रूप से मांस व्यापार में काम करते हैं और इसलिए उनके आजीविका के अधिकार और समान अवसरों को नुकसान पहुंचता है। रेलवे अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

एनएचआरसी ने 24 नवंबर को मामले से संबंधित कार्यवाही में कहा है कि शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया मानवाधिकारों का उल्लंघन प्रतीत होते हैं।

एनएचआरसी ने कहा कि केवल हलाल मांस बेचने की प्रथा हिंदू अनुसूचित जाति समुदायों और अन्य गैर-मुस्लिम समुदायों की आजीविका को बुरी तरह प्रभावित करती है, इसलिए एक सरकारी एजेंसी होने के नाते रेलवे को भारत के संविधान की धर्मनिरपेक्ष भावना के अनुसार सभी धार्मिक आस्थाओं के लोगों के भोजन चुनने के अधिकार का सम्मान करना चाहिए।

एनएचआरसी के सदस्य प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत भोपाल के सुनील अहिरवार की शिकायत पर संज्ञान लिया है।

पीठ ने कहा कि रजिस्ट्री को रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के अध्यक्ष को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया जाता है, जिसमें शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करने और आयोग के अवलोकन के लिए दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जाता है।

 

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।