सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का एक ऐसा वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा है। आरोप है कि ट्रेन के रास्ते में नमाज़ पढ़ रहे एक समुदाय के ग्रुप के लोगो की वजह से अन्य यात्रियों को आगे बढ़ने से रोका गया। वीडियो में एक आदमी बेसबॉल बैट पकड़े हुए भी दिख रहा है, जिसके ऊपर लोगो को नमाज़ खत्म होने तक लोगो को डराने-धमकाने के आरोप लग रहे हैं।
इस वीडियो ने पब्लिक स्पेस, यात्रियों की सुरक्षा, धार्मिक रीति-रिवाजों और इंडियन रेलवे में यात्रियों के अधिकारों पर बहस छेड़ दी है।
लोगो का कहना है कि क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ की संपत्ति के अंतर्गत आता है? रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए जो पुलिस बल लगाया है आखिर वो कहाँ थे? लोगो की सुरक्षा के लिए रेलवे व रेलवे पुलिस बल आखिर कितनी मुश्तैद है? सार्वजनिक जगह पर किसी के हाथ मे बेसबॉल होने पर वीडियो वायरल होने पर भी आखिर रेलवे ने और रेलवे पुलिस बल ने क्या कार्यवाही की?
वायरल वीडियो से लोगो मे आक्रोश है क्योकि हमारा देश सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की परिभाषा पर चलता है। किसी भी जाती धर्म मज़हब व समुदाय को सार्वजनिक जगह पर कोई भी ऐसा कार्य नही करना चाहिए जिससे अन्य धर्म व मजहब के लोगो को परेशानी हो।
Note:- bmspnews24.com does not verify this news; nor does it officially confirm the location or the age of the report.



