पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव (38) का लखनऊ में निधन हो गया है. प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के छोटे बेटे थे. वे अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे।

प्रतीक यादव को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. वे बीजेपी लीडर अपर्णा यादव के पति थे. हालांकि, पिछले दिनों पति-पत्नी के बीच विवाद की भी खबरें आई थीं. हालांकि, मौजूदा वक्त में वे परिवार के साथ ही रह रहे थे लेकिन कहा जा रहा है कि पारिवारिक कलह जारी थी

जब सियासी गलियारों में उड़ी थी अनबन की खबर

कुछ महीने पहले यह चर्चा तेज हुई थी कि अपर्णा यादव के भाजपा में सक्रिय होने और पारिवारिक कार्यक्रमों में अकेले दिखने के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। इन खबरों को तब और बल मिला जब अपर्णा यादव की कुछ महत्वपूर्ण तस्वीरों या पोस्ट्स में प्रतीक यादव नजर नहीं आए। उस दौरान कयास लगाए जा रहे थे कि क्या इस हाई-प्रोफाइल कपल के बीच सब कुछ ठीक नहीं है?

अपर्णा पर प्रतीक ने लगाए थे कई आरोप

प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव पर कई आरोप लगाए थे। इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था कि अपर्णा ने उनके हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह से तबाह कर दिया है। उन्होंने अपर्णा को ‘फैमिली डिस्ट्रॉयर’ (परिवार तोड़ने वाली) और ‘सेल्फिश’ (स्वार्थी) तक कह दिया था। कहा था कि अपर्णा ने उनके पारिवारिक रिश्तों में दरार डाली और परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां पैदा कीं।

प्रतीक यादव ने यह भी कहा था कि अपर्णा का पूरा ध्यान खुद को मशहूर और प्रभावशाली बनाने पर है। उन्हें दूसरों की भावनाओं या परिवार की कोई परवाह नहीं है। तब प्रतीक ने अपने अपने मानसिक स्वास्थ्य का जिक्र करते हुए कहा कि वह काफी समय से बहुत कठिन दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन उनकी पत्नी ने कभी उनका साथ नहीं दिया और न ही उनकी स्थिति को समझने की कोशिश की। कहा था कि अपर्णा केवल अपने बारे में सोचती हैं।

बीते कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी और इलाज चल रहा था. आज यानी बुधवार को सुबह उन्हें हॉस्पिटल लाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है.

  • Related Posts

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!