उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी के द्वाराआशियाना में ‘The Wardrobe Men’s Showroom’ का हुआ भव्य शुभारंभ

लखनऊ: आशियाना में ‘The Wardrobe Men’s Showroom’ का भव्य शुभारंभ

उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई गणमान्य रहे मौजूद

राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में फैशन जगत से जुड़ा एक नया अध्याय जुड़ गया। “The Wardrobe Men’s Showroom” नामक पुरुषों के नवीन वस्त्र प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन समारोह बड़े उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तित्वों और राजनीतिक जगत के कई प्रतिष्ठित चेहरों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

सभापति महोदय व विधान परिषद सदस्य भी रहे मौजूद

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक, विधान परिषद के सभापति श्री मानवेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य श्री संतोष सिंह और भा.ज.पा. के विदेश संपर्क विभाग के प्रमुख राजा राज राजेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर “The Wardrobe Men’s Showroom” का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी अतिथियों ने संस्थापक श्री कमल पाण्डेय को उनके इस नए उद्यम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और भविष्य की सफलता के लिए मंगलकामनाएं दीं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व सभासद ने भी शिरकत

उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता श्री नवीन चन्द्र द्विवेदी, पार्षद शारदा नगर श्री हिमांशु अम्बेडकर, तथा सभासद राजेन्द्र नगर श्री राजेश कुमार दीक्षित (राजू) भी उपस्थित रहे। सभी ने एकस्वर में कहा कि यह नया प्रतिष्ठान लखनऊवासियों को फैशन की दुनिया में नवीन अनुभव प्रदान करेगा और स्थानीय व्यापार को नई दिशा देगा।

इस अवसर पर अतिथियों ने “The Wardrobe Men’s Showroom” में उपलब्ध प्रीमियम क्वालिटी के परिधानों का अवलोकन किया और इसकी आधुनिक सजावट व आकर्षक डिज़ाइन की सराहना की। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस नये प्रतिष्ठान के शुभारंभ का स्वागत किया।

कार्यक्रम में श्री मनीष वर्धन सिंह, श्री प्रत्युष वर्धन सिंह, सचिवालय अधिकारी श्री ओमप्रकाश, श्री दीपांग पाण्डेय, श्री शंकर शिवेन्द्र मिश्र समेत अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस शुभ अवसर को यादगार बना दिया।

पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, खुशी और शुभकामनाओं से भरा रहा। अंत में श्री कमल पाण्डेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शो-रूम केवल व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि आधुनिक फैशन और गुणवत्ता का प्रतीक बनेगा।

  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników

    Ontdek de spanning van Simple Casino: Waar Gaming en eenvoud samenkomen

    Immersive Gaming met Slotit: Een Uitgebreide Review