“हारी बाजी को जीतना हमे आता है” भारत बना ICC W का विश्व चैंपियन!

“हारी बाजी को जीतना हमे आता है”

जी हां भारतीयों के दिलो में राज करने के लिए  2 नवम्बर,रविवार, 2025 का दिन ऐतिहासिक बन गया। साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर भारतीय वुमेंस टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन। 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन है, लेकिन देखा जाए तो भारतीय टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था। भारतीय टीम ने हार की हैट्रिक लीग स्टेज में लगाई। फाइनल समेत कुल 5 ही मैच जीते। यहां तक कि भारत से ज्यादा मैच सेमीफाइनल हारने वाली ऑस्ट्रेलिया और सेमीफाइनल जीतने वाली साउथ अफ्रीका की टीम ने जीते थे, लेकिन किस्मत को एक नई कहानी लिखनी थी, जो सुनहरों अक्षरों में नीले रंग के लिए लिखी गई।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, भारत पहला ऐसा देश बन गया है, जो वुमेंस वर्ल्ड कप का फाइनल जीता है, लेकिन टूर्नामेंट में 3 मैच हारे थे। मेंस क्रिकेट में ऐसा दो बार हुआ है, लेकिन वुमेंस क्रिकेट में पहली बार किसी टीम ने तीन मैच हारने के बावजूद विश्व कप की ट्रॉफी उठाई है। लीग फेज में टीम इंडिया को लगातार तीन मैचों में हार मिली थी। भारत को साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने हराया था। इसके अलावा टीम इंडिया का एक मैच बारिश में भी धुल गया था, बावजूद इसके भारत विश्व चैंपियन बना।

लीग फेज में 7 में से 3 मैच जीतना, 3 मैच हारना और एक मैच बेनतीजा रहने के बावजूद टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचती है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया की टक्कर सात बार की विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होती है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 338 रन का विशाल स्कोर खड़ा करती है। वुमेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी टीम ने इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया होता है। ओपनर प्रतिका रावल भी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी होती हैं।

इसके बाद शेफाली वर्मा ओपन करती हैं और फेल हो जाती हैं। बावजूद इसके जेमिमा रोड्रिग्स के शतक और हरमनप्रीत कौर के अर्धशतक की बदौलत भारत ने वुमेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर चेज करने का विश्व रिकॉर्ड बनाता है और तीसरी बार फाइनल में पहुंचता है। फाइनल में वो टीम है, जो लीग फेज में 5 मैच जीतकर पहुंची है और इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराया है, लेकिन किस्मत इस बार भारत के साथ थी। यही वजह रही कि टीम विश्व चैंपियन बन गई।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने रविवार, 2 नवंबर की रात आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। खिताबी मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से रौंदा। टीम इंडिया की इस जीत के बाद छप्परफाड़ कमाई हुई। आईसीसी ने वर्ल्ड कप विनिंग टीम के लिए 4.48 मिलियन यूएस डॉलर की प्राइज मनी तय की थी, जो भारतीय रुपए के हिसाब से तकरीबन 39.78 करोड़ रुपए बैठती है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आईसीसी से अधिक प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के लिए 51 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

एएनआई से बात करते हुए देवजीत सैकिया ने कहा, “1983 में, कपिल देव ने भारत को वर्ल्ड कप जितवाकर क्रिकेट में एक नए युग और प्रोत्साहन की शुरुआत की थी। आज महिलाओं ने भी वही उत्साह और प्रोत्साहन पेश किया है। हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम ने आज न केवल ट्रॉफी जीती है, बल्कि उन्होंने सभी भारतीयों का दिल जीत लिया है। उन्होंने महिला क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी के लिए मार्ग प्रशस्त किया है… महिला क्रिकेट पहले ही अपने अगले स्तर पर पहुंच गया था जब हमारी टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था…”

उन्होंने आगे कहा, “जब से जय शाह ने बीसीसीआई का कार्यभार संभाला है (2019 से 2024 तक बीसीसीआई के सचिव के रूप में कार्यरत), उन्होंने महिला क्रिकेट में कई बदलाव लाए हैं। वेतन समानता पर भी ध्यान दिया गया। पिछले महीने, आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने महिलाओं की पुरस्कार राशि में 300 प्रतिशत की वृद्धि की। पहले पुरस्कार राशि 2.88 मिलियन डॉलर थी, और अब इसे बढ़ाकर 14 मिलियन डॉलर कर दिया गया है। इन सभी कदमों ने महिला क्रिकेट को काफी बढ़ावा दिया है। बीसीसीआई ने पूरी टीम- खिलाड़ियों, कोचों के लिए 51 करोड़ रुपये के इनाम की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा, “हम टीम और सहयोगी स्टाफ के साथ काम कर रहे हैं।”

  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników

    Ontdek de spanning van Simple Casino: Waar Gaming en eenvoud samenkomen

    Immersive Gaming met Slotit: Een Uitgebreide Review