वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वनडे मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड; छक्के चौके की बरसात!

84 गेंद, 190 रन, 16 चौके और 15 छक्के… वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वनडे मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड

विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी दोहरा शतक जड़ने से चूक गए, लेकिन एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने 190 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपने नाम कर लिया। वे सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है। पहले घरेलू क्रिकेट में थोड़ी बहुत चमक बिखेरने के बाद आईपीएल में उन्होंने अपना लोहा मनवाया। इसके बाद इंडिया की जूनियर टीमों में उन्होंने कमाल करके दिखाया। अब फिर से घरेलू क्रिकेट में लौटे तो एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया। विजय हजारे ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी 190 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा का था। इस पारी में 31 चौके और छक्के उनके बल्ले से आए। सबसे कम गेंदों में 150 रन लिस्ट ए मैच में बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी वह अपने नाम करने में सफल हुए।

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में डबल सेंचुरी जड़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाने से वे चूक गए, लेकिन फिर भी सबसे कम उम्र में लिस्ट ए क्रिकेट में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने चौके और छक्कों की झड़ी लगाई। वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप के मुकाबले में बिहार के लिए खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 84 गेंदों में 16 चौके और 15 छक्कों की बदौलत 190 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 226.19 का था।

वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है। 36 गेंदों में शतक पूरा करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने महज 54 गेंदों में 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। डिविलियर्स ने 64 गेंदों में 150 रन लिस्ट ए मैच में बनाए हुए हैं। इस तरह वैभव उनसे आगे निकल गए। लिस्ट ए क्रिकेट में उनका ये पहला शतक है।

शतक पर शतक

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल, यूथ ओडीआई, यूथ टेस्ट, इंडिया ए, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, अंडर 19 एशिया कप और विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जड़ चुके हैं। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज बहुत ही तेज गति से रन बनाने के लिए जाना जाता है। वैभव की इन पारियों को देखकर ऐसा लगता है कि वे भारतीय टीम से अब ज्यादा दूर नहीं हैं।

  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!