राजधानी का ‘गौरव’…”राष्ट्र प्रेरणा स्थल”; 65 एकड़ में फैला खूबसूरत नजारा, प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री योगी जी की कि जमकर तारीफ!

कभी था कूड़े का पहाड़, अब राजधानी का ‘गौरव’…तस्वीरों में देखें 65 एकड़ में फैले राष्ट्र प्रेरणा स्थल का खूबसूरत नजारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजधानी लखनऊ की बसंत कुंज योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया.
इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया.
गुरुवार को पीएम मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अभिवादन करते हुए वंदे मातरम गीत गाने लगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने भाजपा व जनसंघ के गलियारे का अवलोकन किया. इस गलियारे में जनसंघ और भाजपा की पूरी यात्रा को तस्वीरों के माध्यम से दिखाया गया है.
इसके बाद पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी गैलरी का भ्रमण किया. यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से जुड़े हुए विभिन्न चित्र और प्रतीक चिह्न रखे गए हैं.
लखनऊ में बनकर तैयार भव्य ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ भारतीय राष्ट्रवाद की त्रयी कहे जाने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और अमूल्य योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का अनुपम प्रयास है.
65 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमाएं

बता दें कि लखनऊ के बसंत कुंज में राष्ट्र प्रेरणा स्थल को कमल की आकृति में बनाया गया है. प्रेरणा स्थल में राष्ट्रवाद के शिखर पुरुषों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है.

किसने बनाकर किया तैयार?

इनका निर्माण विश्व विख्यात मूर्तिकार राम सुतार और मंटू राम आर्ट क्रिएशंस ने किया है. प्रतिमाओं को फेसेड लाइटिंग और प्रोजेक्शन मैपिंग से सजाया गया है. साथ ही परिसर में राष्ट्र नायकों को समर्पित संग्रहालय का निर्माण भी किया गया है

भारत माता की प्रतिमा स्थापित

संग्रहालय की इंटरप्रिटेशन वॉल पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के म्यूरल आर्ट से देश की राष्ट्रीयता की यात्रा को दर्शाया गया है. संग्रहालय के कोर्टयार्ड में राष्ट्रीय भावना की प्रतीक भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई है.

राष्ट्र नायकों को समर्पित गैलरी

राष्ट्र नायकों को समर्पित गैलरियां उनके जीवन, विचारधारा और संघर्षों को जीवंत बनाती हैं. साथ ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक, मेडिटेशन सेंटर, विपश्यना केंद्र, योग केंद्र, हेलीपैड और कैफेटेरिया का भी निर्माण किया गया है.

घैला गांव का नजारा बदला

इतना ही नहीं लोग कारों के शीशे बंद कर लेते थे. यहां हर दिन शहर भर के मोहल्लों से निकला करीब 1200 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र हो रहा था. इस स्थल का नाम घैला का कूड़ा स्थल बन गया. अब घैला गांव का नजारा बदल गया है।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।