भारत ने किया टेस्ट में क्लीन स्वीप, वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया!

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने दिल्ली टेस्ट के पांचवें दिन वेस्टइंडीज की टीम को 7 विकेट से हराकर मैच को जीत लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज को भी 2-0 से आसानी से अपने नाम किया। मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम को सिर्फ 58 रन की जरूरत थी और टीम के 9 विकेट बाकी थे। भारतीय टीम को आखिरी दिन साई सुदर्शन और शुभमन गिल के रूप में दो छटके लगे। लेकिन केएल राहुल एक छोर पकड़कर खेलते रहे और टीम को एक और आसान जीत उन्होंने दिला दी। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि आज टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का जन्मदिन है और भारतीय टीम कोच को उनके इस खास दिन पर जीत से बड़ा गिफ्ट शायद कुछ नहीं दे सकती थी।
आखिरी दिन 58 रनों की थी जरूरत
121 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने चौथे दिन की समाप्ति तक 1 विकेट खोकर 63 रन बना लिए थे। भारत को चौथे दिन के आखिरी सेशन में यशस्वी जायसवाल (8) के रूप में एक बड़ा झटका लगा। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया बिना किसी नुकसान के चौथा दिन खत्म होने तक 63 रन पर एक विकेट के साथ खत्म किया था। इसके बाद अगले दिन पहले ही सेशन में केएल राहुल की नाबाद 58 रन की पारी के दम पर टीम इंडिया इस टारगेट को चेज कर गई। पांचवें दिन भारतीय टीम को साई सुदर्शन (39) और शुभमन गिल (13) के विकेट जरूर गंवाने पड़े, लेकिन ये वेस्टइंडीज को मैच में वापस लाने के लिए काफी नहीं थे।

गिल की कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज जीत

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद नवनियुक्त टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारत की ये पहली टेस्ट सीरीज जीत है. भारत ने अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच पारी और 140 रन से अपने नाम किया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की लगातार 10वीं जीत है. इसी के साथ अब दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम भारतीय टेस्ट टीम का अभेद्द किला बन चुका है. 1993 से लेकर अब तक भारत यहां लगातार 14 मैच जीत चुका है. इससे पहले ये रिकॉर्ड मोहाली के मैदान पर लगातार 13 जीत का था.

  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rocky Spin Casino Mobil Élmény: Gyors Ülések és Azonnali Akció

    AviaMasters Crash Game Guide: Geschwindigkeit, Multiplikatoren und die Kunst des perfekten Landens

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników