नही रहे कर्ण; ‘कर्ण’ को याद कर फूट-फूटकर रोए ‘अर्जुन’; कर्ण के किरदार को निभाने वाले पंकज धीर का कैंसर से निधन!

‘कर्ण’ को याद कर फूट-फूटकर रोए ‘अर्जुन’; 67 साल की उम्र में पंकज धीर का कैंसर की बीमरी से हुआ निधन

महाभारत (Mahabharat) में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर (Pankaj Dheer) का हाल ही में निधन हो गया है। बताया गया है कि पंकज धीर लंबे वक्त कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे लेकिन आखिरकार वो इस बीमारी से हार गए और दुनिया को अलविदा कह दिया। पंकज धीर के जाने से उनके परिवार और करीबी इस वक्त गहरे सदमे में हैं। पंकज धीर की उम्र महज 67 साल की थी और इस उम्र का जाना सबके लिए बेहद शॉकिंग है। पंकज धीर ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शोज में काम किया है। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली बीआर चोपड़ा के महाभारत से, जिसने टीवी पर आकर दर्शकों के दिलों में अच्छे से जगह बनाई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो के लिए पंकज धीर को कितनी फीस मिली थी? आइए आपको बताते हैं।

 

महाभारत के लिए पंकज धीर को मिली इतनी फीस
दरअसल बीते दिनों ही पंकज धीर को डायरेक्टर कॉरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan Vlog) के व्लॉग में देखा गया था। फराह खान एक्टर पुनीत इस्सर (Puneet Issar) के घर पहुंची थीं। दरअसल पुनीत इस्सर भी महाभारत का हिस्सा थे। उन्होंने महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाया था। पुनीत इस्सर के घर पर ही पंकज धीर से फराह खान की मुलाकात हुई। यहीं पर फिरोज खान (Feroz Khan) भी थे, जो महाभारत में अर्जुन बने थे। इसी एपिसोड में खुलासा हुआ था कि उस दौरान महाभारत के हर एक्टर को करीब 3000 रुपए प्रति एपिसोड के तौर पर दिया जाता था। दरअसल उस दौरान बीआर चोपड़ा ने तीन कैटेगरी बनाई थीं, जिसमें पहली कैटेगरी में 1500 दूसरी में 2500 और सबसे ऊपर वाली और आखिरी कैटेगरी में एक्टर को 3000 हजार रुपए मिलते थे। इस हिसाब से पंकज धीर को भी 3000 हजार ही मिलते थे। हालांकि जिस दिन एक्टर का सीन नहीं होता था तो उस दिन उसे कोई पैसा नहीं मिलता था। मतलब जितने दिन अगर एक्टर काम करेगा तो उसे फीस भी उसी हिसाब से दी जाती थी।

अभिनेता फिरोज खान यानी ‘अर्जुन’ हुए भावुक

पंकज धीर के निधन ने उनके करीबी दोस्त और महाभारत में अर्जुन का किरदार निभा चुके अभिनेता फिरोज खान को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस का दिल पूरी तरह से पसीज गया है। फैंस उन्हें खुद को संभालने की सलाह दे रहे हैं।

“बहुत ही हैवी हार्ट से मुझे आपको ये बताना पड़ रहा कि मेरे करीबी दोस्त पंकज धीर हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए हैं। वह हर तरीके से एक जेंटलमैन थे। सबसे खूबसूरत चीज ये है कि सबकुछ जानते हुए भी अपने आसपास के लोगों के लिए मुस्कुराते रहते थे। हम तुम्हें बहुत मिस करेंगे पीगी पीडी। आपकी तरह एक अच्छा व्यक्ति बहुत ही कम देखने को मिलता है। मैं तुम्हें सलाम करता हूं, उस हर चीज के लिए जो हमने साथ में की है, जितना भी काम हमने साथ में किया है। स्कूल में क्रिकेट खेलने से लेकर ‘महाभारत’ में साथ में काम करने तक। लव यू पंकज धीर और मैं आपको हमेशा मिस करूंगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे”।

  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rocky Spin Casino Mobil Élmény: Gyors Ülések és Azonnali Akció

    AviaMasters Crash Game Guide: Geschwindigkeit, Multiplikatoren und die Kunst des perfekten Landens

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników