जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआई) को प्राइवेट कंपनी को लीज पर दिए जाने का है प्लान !

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को निजी कंपनी को देने की तैयारी चल रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भी भेजा है। इसके मुताबिक, जेपीएनआईसी को 10 करोड़ रुपये सालाना की लीज पर निजी कंपनी को सौंपा जाएगा। वहीं लीज की शर्तों के मुताबिक पहले तीन सालों तक किराया नहीं लिया जाएगा।

इस अवधि में कंपनी को अधूरे निर्माण कार्य पूरे करने होंगे और इसका पूरा खर्च भी स्वयं उठाना होगा। शासन से मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। अब तक जेपीएनआईसी पर 821 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जबकि इसकी अनुमानित लागत 860 करोड़ रुपये बताई जाती रही है। मौजूदा सरकार ने एलडीए से यह राशि 30 वर्षों में वसूलने की योजना बनाई है।

जेपीएनआईसी व्यवस्था व सुविधाएं

इसका निर्माण 2013 में दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर की तर्ज पर शुरू हुआ था। इसका जिम्मा रियल एस्टेट कंपनी शालीमार को मिला था। परिसर कुल 18.6 एकड़ में फैला है। इसमें 107 कमरों का लग्जरी होटल, जिम, स्पा, सैलून, रेस्टोरेंट, 2000 सीटों वाला कन्वेंशन हॉल, ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल, सात मंजिला पार्किंग (591 गाड़ियों की क्षमता), जयप्रकाश नारायण म्यूजियम और 17वीं मंजिल पर हेलीपैड बनाया गया है।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।