एक बार फिर अभिषेक शर्मा का शानदार प्रदर्शन, भारत का विजय अभियान जारी, भारत पहुँचा एशिया कप 2025 के फाइनल में!

भारत का विजय अभियान जारी, बांग्लादेश को हरा फाइनल में जगह बनाई

भारत बनाम बांग्लादेश एशिया कप 2025 में सुपर 4 के चौथे मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराया। बांग्लादेश ने गेंदबाजी चुनी। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में 127 रन पर आउट हो गई।

अभिषेक शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ ठोकी तूफानी फिफ्टी

शानदार फॉर्म में चल रहे युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का अब बांग्लादेश के खिलाफ बल्ला गरजा है। उन्होंने बुधवार को एशिया कप 2025 में इंडिया वर्सेस बांग्लादेश सुपर-4 मैच में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 37 गेंदों में 75 रन बनाए। अभिषेक के बल्ले से 6 चौके और पांच छक्के निकले। उन्होंने महज 25 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली थी। यह अभिषेक का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथा अर्धशतक है। उन्होंने जुलाई 2024 में भारत के लिए डेब्यू किया था। 25 वर्षीय अभिषेक ने अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है।

दरअसल, अभिषेक टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पांचवीं बार यह कारनामा अंजाम दिया है। वह भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में दो सेंचुरी भी लगा चुके हैं। पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज ने अपने करियर में चार मर्तबा 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन पूरे किए। केएल राहुल ने तीन बार यह कमाल किया है। वहीं, लिस्ट में टॉप पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने सात मर्तबा 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन कंप्लीट किए हैं। उनके बाद रोहित शर्मा (6 बार) हैं, जो T20I से रिटायर हो चुके हैं।

अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। उनके रन आउट होने के बाद मैच पलट गया। ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 200 से ज्यादा रन बनाएगी, लेकिन अन्य बल्लेबाज संघर्ष करते दिखे। अभिषेक ने शुभमन गिल के साथ बेहतरीन शुरुआत दिलाई। भारत टीम फाइनल में पहुंची। श्रीलंका बाहर हुई। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 25 सितंबर का मैच जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी।

भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 75 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 38 रन बनाए, लेकिन 29 गेंद लिए। शुभमन गिल ने 19 गेंद पर 29 रन बनाए। अक्षर पटेल 15 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। सूर्यकुमार यादव 5 और तिलक वर्मा 5 रन और शिवम दुबे 2 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने 2 विकेट लिए। तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन ने 1-1 विकेट लिए।

बांग्लादेश की पारी

बांग्लादेश के लिए सैफ हसन ने 69 रन बनाए। परवेज हुसैन इमोन 21 रन बनाकर आउट हुए। तंजिद हसन तमिम 1, तौहीद हृदोय 7, शमीम हुसैन 0, जाकिर अली 4, मोहम्मद सैफुद्दीन 4, रिशाद हुसैन 2, तंजीम हसन साकिब 0, नसुम अहमद 4 और मुस्तफिजुर रहमान 6 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट लिए।

बांग्लादेश ने प्लेइंग 11 में 4 बदालव किए। लिटन दास की जगह जाकिर अली ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। भारत यह मैच जीत गया वह फाइनल में पहुंच जाएगा। श्रीलंका बाहर हो जाएगी। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 25 सितंबर का मैच नॉकआउट बन जाएगा।

Related Posts

क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników

Ontdek de spanning van Simple Casino: Waar Gaming en eenvoud samenkomen

Immersive Gaming met Slotit: Een Uitgebreide Review