राजधानी में फिर तेंदुआ आया…लोगो मे डर का माहौल छाया!

राजधानी लखनऊ: लखनऊ के कैंट क्षेत्र के बंगला बाजार इलाके में तेंदुआ देखा गया है। रविवार तड़के सड़क क्रॉस करते तेंदुए का वीडियो एक राहगीर ने अपने मोबाइल से कैप्चर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वन विभाग और कैंट बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची है। तेदुआ का वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में दहशत छा गई है।

देर रात कार से गुजर रहा था राहगीर
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह एक स्थानीय निवासी अपनी कार से गुजर रहा था। अचानक सड़क किनारे उसे हरकत महसूस हुई। जब उसने कार रोकी तो सामने से तेंदुआ निकल आया। कुछ ही सेकंड में तेंदुआ सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया। इस पूरी घटना को राहगीर ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेंदुआ किस तरह से सड़क पार कर रहा है।
वन विभाग ने सक्रियता दिखाई
वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग और कैंट बोर्ड की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई। टीम ने मौके पर जाकर तेंदुए के पगचिह्न चिह्नित किए। डीएफओ लखनऊ शितांशु पांडेय ने बताया कि गन्ना संस्थान के पास तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। इसके बाद इलाके में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही 8-8 घंटे की शिफ्ट में 3-3 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

दिन रात गश्त बढ़ाने के दिये निर्देश
वन विभाग ने रात दिन गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं साथ ही इलाके में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करता, लेकिन उसकी मौजूदगी लोगों और पालतू जानवरों के लिए खतरा बन सकती है।


तेलीबाग, बँग्लाबाज़ार के स्थानीय लोगों में डर का माहौल

स्थानीय लोगों में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि तेंदुआ पहले भी कई बार यहां देखा जा चुका है। ऐसे में वे बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर भेजने में झिझक रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचें। पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थान पर रखें और यदि तेंदुआ फिर से दिखाई दे तो तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।