कानपुर में हुआ ब्लास्ट: मिश्री बाजार में खड़ी स्कूटी के परखच्चे उड़े, कई घायल!

कानपुर: शहर में देर शाम तेज धमका हो गया। मूलगंज थाना क्षेत्र स्थित मिश्री बाजार इलाके में खड़ी दो स्कूटी में जबरदस्त विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। तेज धमाकों से आसपास के कई मकानों की दीवारें चटक गईं। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता कई थानों की फ़ोर्स व बम स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं।

सूत्रों के मुताबिक धमाके में 9 लोग घायल हुए हैं जिसमे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

कानपुर के मेस्टन रोड के पास मिश्री बाजार में बुधवार देर शाम एक जोरदार विस्फोट हुआ जिससे नौ लोग घायल हो गए। घायलों को उर्सुला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार विस्फोट सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटी में हुआ। घटना की जांच जारी है।

2 बुरी तरह घायल कुल 9 लोगो के घायल होने की खबर

मूलगंज के मिश्री बाजार में बुधवार शाम व्यापारी अब्दुल की प्लास्टिक की दुकान के बाहर खड़ी दो स्कूटी में धमाका हुआ। धमाके इतनी जोरदार थे कि फुटपाथ पर लगी दुकाने बिखर गई और आसपास के घरों के शीशे टूट गए। इस दौरान खरीदारी करने आए नौ लोग घायल हो गए।

कानपुर पुलिस और यूपी पुलिस में हाई अलर्ट

इधर, धमाके के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। आसपास के थानों की फोर्स सहित पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल पर जांच की जा रही है। स्कूटी मालिक का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल विस्फोट की वजह क्या है इसके बारे में पुलिस अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी को भी चेक किया जा रहा है। इस ख़बर में घायलों की संख्या बढ़ने के आसार है।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।