लखनऊ में सिर्फ 9 लाख रुपये में मिलेंगे ये 2 BHK फ्लैट! वो भी प्राइम लोकेशन पर! आइये जाने कैसे, कहाँ और कब मिलेगा ये सुनहरा अवसर!

लखनऊ: सिर्फ 9 लाख रुपये में मिलेंगे ये 2 BHK सरकारी फ्लैट!

आइये जाने पूरी स्कीम !

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की प्राइम लोकेशन डालीबाग में हाउसिंग प्रोजेक्ट तैयार हो चुका है। यह वही जमीन है जो कभी माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे में थी। प्रशासन ने कार्रवाई कर इस जमीन को मुक्त कराया और अब यहां 72 फ्लैटों की योजना शुरू होने जा रही है।

जी प्लस थ्री कैटेगरी के फ्लैट, कीमत सिर्फ 9 लाख से शुरू

इस योजना के तहत चार मंजिला (जी प्लस थ्री) इमारत में कुल 72 फ्लैट बनाए गए हैं। हर फ्लैट का एरिया 35 वर्ग मीटर (करीब 360 वर्ग फीट) होगा। इनकी कीमत 9 से 9.50 लाख रुपये तय की गई है  दो कमरों के इन फ्लैटों में बालकनी के साथ अलग लैट्रीन-बाथरूम की सुविधा होगी।

लोकेशन बनी और आकर्षक

हैदर कैनाल बंधे पर 20 मीटर चौड़ी सड़क बनने से इन फ्लैटों की लोकेशन और खास हो गई है।यहां तक पहुंचने के लिए दो रास्ते होंगे। पहला मेन डालीबाग रोड और दूसरा बंधा रोड से 1090 चौराहा और डीजीपी ऑफिस से भी आसानी से पहुंचा जा सकेगा। हैदर कैनाल पर एसटीपी बनने से गंदगी की समस्या भी खत्म हो गई है।

आइये जाने कौन कर सकेगा आवेदन?

इस स्कीम में सिर्फ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लोग आवेदन कर पाएंगे यानी वो लोग जिनकी सालाना आय तीन लाख रुपये तक होनी चाहिए। शहर में पहले से कोई मकान नहीं होना चाहिए। इसके लिए शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा।

फ्लैटों की मुख्य विशेषताएं

कीमत : ₹9 से ₹9.50 लाख
एरिया : 35 वर्ग मीटर
मंजिल : जी प्लस थ्री (चार मंजिला इमारत)
कुल संख्या : 72 फ्लैट (दो ब्लॉक)

लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा

  • आवंटन पंजीकरण के बाद लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि पंजीकरण इसी महीने खोलने की तैयारी है। लक्ष्य है कि 15 दिनों के भीतर प्रक्रिया शुरू हो जाए। उनका कहना है कि कोई अड़चन आई तो दशहरा या दीपावली तक योजना लॉन्च कर दी जाएगी।
  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।