पुलिस के सामने हुई फायरिंग…पुलिस भी भाग गई, एक युवक को गोली लगी, तीन हुए गिरफ्तार।

कुशीनगर, 19 अगस्त 2025 :

यूपी के कुशीनगर जिले की पडरौना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने कई राउंड फायरिंग की। हालत ये हो गई वर्दीधारियों को भी अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। वारदात में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया है। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल भेजा गया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लाइसेंसी असलहा कब्जे में ले लिया है।

योगी पुलिस नही थी तैयार

पडरौना कोतवाली क्षेत्र में खिरकिया के पास पुलिस सहायता केंद्र बना है। यहां मंगलवार की भोर में एक चाय के ठेले पर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि राहुल दिनेश व उनके साथियों ने विकास यादव नामक युवक पर हमला कर दिया। विकास यादव घायल हो गया। इस विवाद की सूचना पाकर पुलिस मौके पर आई तो हमलावर पक्ष ने लाइसेंसी असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस इस स्थित के लिए तैयार नहीं थी इसलिए वो खुद अपनी जान बचाने में लग गईं।

बाजार में मचा हड़कंप

इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। इधर फायरिंग के दौरान विकास को गोली लग गई। घायल युवक को मेडिकल कालेज कुशीनगर पहुंचाया गया, जहां से बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। विकास को गोली कमर से ऊपर लगी है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर राहुल व दिनेश समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।