जेपी आंदोलन वालों की बढ़ी पेंशन

जेपी आंदोलन के समय जेल में रहने वालों की बढ़ी पेंशन

बिहार विधानमंडल के सदस्यों के वेतन भत्ता और पेंशन नियमावली में भी संशोधन की मंजूरी मिली है. अब विधायकों और विधान पार्षदों के वेतन भत्ता और पेंशन में बढ़ोतरी होगी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार (13 अगस्त, 2025) को कैबिनेट की बैठक हुई. इस दौरान 30 एजेंडों पर मुहर लगी. कैबिनेट में फैसला लिया गया कि जेपी आंदोलन के समय जेल में बंद रहने वाले आंदोलनकारियों को अब दोगुना पेंशन मिलेगीप।

 

बुधवार को  कैबिनेट  ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में 18 मार्च, 1974 से 21 मार्च 1977 तक चले आंदोलन में मीसा या डी आई आर के तहत जेल में रहे आंदोलनकारियों की पेंशन दुगनी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 

पहले जो लोग एक महीने से 6 महीने तक जेल में रहे थे उन्हें 7,500 रुपये मिलते थे. अब इसे बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है. वहीं जो लोग 6 महीने से ज्यादा जेल में रहे थे उनकी पेंशन राशि 15,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही बिहार विधानमंडल के सदस्यों के वेतन भत्ता और पेंशन नियमावली में संशोधन की मंजूरी दी गई है। अब विधायकों और विधान पार्षदों के वेतन भत्ता और पेंशन में बढ़ोतरी होगी।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।