फतेहपुर, यूपी में मकबरे पर भगवा, बवाल व पथराव और हुई तोड़फोड़, मंदिर होने का दावा, जाम लगाकर सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ी गई

फतेहपुर में मंदिर-मस्जिद विवाद शुरू हो गया। यहां सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक बजरंग दल, हिंदू महासभा समेत कई हिंदू संगठनों के 2 हजार लोग ईदगाह में बने मकबरे पर पहुंच गए।

हिंदू महासभा के नेता मनोज त्रिवेदी भीड़ के साथ मकबरे के अंदर पहुंचे और पूजा करने लगे। मकबरे पर भगवा झंडा और पूजा-पाठ देख मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। करीब डेढ़ हजार मुस्लिम ईदगाह पहुंच गए। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव होने लगा।

एसपी अनूप सिंह ने बताया-

पहले से यहां फोर्स तैनात थी। उसके बावजूद कुछ अराजक तत्व अंदर पहुंच गए। जिन्हें खदेड़ दिया गया। मौके पर सिर्फ पुलिसकर्मी तैनात हैं। सभी को यहां से वापस कर दिया गया। लोगों ने जो झंडा लगाया था, उसे हटा दिया गया है।

पुलिस ने लाठियां चलाकर भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। बवाल इतना बढ़ा कि 10 थानों की फोर्स बुलाई गई। इसके बाद हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मकबरे से 500 मीटर दूर डाक बंगला चौराहे पर जाम लगा दिया। सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।

शहर काजी बोले- कोई हंगामा न करे शहर काजी सईदुल इस्लाम अब्दुल्ला ने मुस्लिम समुदाय से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा- इन लोगों ने शहर का अमन चैन खराब करने के लिए हुड़दंग किया है, लेकिन हमें शांत रहना है। प्रशासन अपना काम करेगा।

  • Related Posts

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    लखनऊ: देश में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) जैसी सशक्त सरकारी संस्था पहले से मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद मानवाधिकार संगठनों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण बनी…

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।

    मध्यप्रदेश जबलपुर: 12 अप्रैल 2026 (रविवार) मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के दत्त रेजीडेंसी के प्रांगण में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद (BMSP) की एक भव्य एवं प्रभावशाली बैठक का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।

    पुलिस: हर परिस्थितियों में हम सबके लिए सदैव तत्पर; लेकिन हमारे लिए कौन!

    लखनऊ: ‘स्मार्ट सिटी’ की सड़कों पर धूल का गुबार, सांस लेना हुआ मुहाल! नगर निगम की लापरवाही; राहगीर हुए बदहाल!

    लखीमपुर: बेलरायां क्षेत्र में तेंदुए के हमले के बाद का खौफ—घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद पीड़ित परिवार के साथ हुआ खड़ा; एस डी एम को दिया ज्ञापन, मुआवजे की एवं कार्यवाही की मांग की।