लखीमपुर खीरी मवेशी चराने गया युवक की नदी में डूबने से हुई मौत

मवेशी चराने गया युवक की नदी में डूबने से हुई मौत

जिला मीडिया प्रभारी अफज़ल लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के गंगा बेहड निवासी उन्नीस वर्षीय निवासी युवक मवेशी चराकर वापस घर जा रहा युवक नदी किनारे से लापता हो गया जिसकी परिजनों की तलाश करने पर रविवार सुबह पचपेड़ी घाट पुल के नीचे पानी में शव बरामद हुआ जिससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले की फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के गंगाबेहड़ गांव निवासी जमशीद उम्र क़रीब उन्नीस वर्षीय पुत्र इसरार जंगल नंबर ग्यारह में एक झोंपड़ी डालकर मवेशियों को पालन करता था। जमशीद शनिवार शाम भैंस और पड्डा लेकर पचपेड़ी घाट रास्ते से वापस अपने गांव जा रहा था लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा और फोन भी बंद मिला जिससे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन रात तक कोई अता पता नहीं चला तो गुमशुदगी दर्जकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने रविवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन चलाया तो पैंटूनपुल के पास चप्पल पड़ीं मिलीं और मवेशी जंगल में चरते मिले। इससे लोगों को पशुपालक के नदी में डूबने की आशंका हुई। ग्रामीण और गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू की तो रविवार को पचपेड़ी पैंटून पुल के नीचे पानी में शव बरामद हुआ।फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर भेजते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही मृतक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।