पुलिस ने अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान

पुलिस ने अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शों के विरुद्ध चलाया विशेष चेकिंग अभियान

अफजल अली

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही थाना प्रभारी ने अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शों के विरुद्ध सिंगाही , क्लेश हरण व बेलरायां चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिससे दर्जनों ई-रिक्शा के चालान किया। ई-रिक्शा चालकों ने चेकिंग देखकर अपना रास्ता बदलते हुए नजर आए।वहीं चेकिंग अभियान की सूचना मिलते ही ई-रिक्शा चालकों में अफरा तफरी मची रही। इस विशेष अभियान के तहत सिंगाही थाना प्रभारी ने दर्जनों ई-रिक्शों का चालान किया। आपको बता दें पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के दिशा निर्देश पर एक अप्रैल से तीस अप्रैल तक अवैध और नियमों के खिलाफ चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के चलते सिंगाही थाना प्रभारी अजीत कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ सिंगाही, क्लेश हरण व बेलरायां चौराहे पर चल रहे अपंजीकृत एवं अवैध ई रिक्शों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ई रिक्शों पर कार्रवाई की है। सिंगाही थाना प्रभारी अजीत कुमार के मुताबिक बिना डीएल, बिना रजिस्ट्रेशन व नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शों को शत-प्रतिशत सीज कर उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन किया जाएगा।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।