*बलिया में 3000 मीटर गहरा तेल का कुआँ खोद रही ONGC, रिपोर्ट्स में दावा- सर्वे में मिला 300 किमी इलाके में पेट्रोलियम का भंडार

बलिया में 3000 मीटर गहरा तेल का कुआँ खोद रही ONGC, रिपोर्ट्स में दावा- सर्वे में मिला 300 किमी इलाके में पेट्रोलियम का भंडार ।

संज्ञान दृष्टि टीम
बलिया (संज्ञान दृष्टि)।प्रदेश के जिला बलिया में कच्चे तेल का भंडार खोजा गया है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने तेल निकालने के लिए 3000 मीटर गहरा कुआँ खोदना शुरु कर दिया है। इसके लिए विशाल क्रेन और अन्य आधुनिक मशीनों को मँगाया गया है।
ये कच्चा तेल बलिया में चितबाड़ा गाँव से सागरपाली गाँव तक के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें भी वैना ग्राम सभा के पास करीब तीन किलोमीटर का क्षेत्र कुआँ खोदने के लिए ज्यादा उपयोगी माना गया है। भंडार की खोज ONGC द्वारा गंगा बेसिन में किए गए तीन महीने के सर्वे के बाद हुई है।
सर्वे के अनुसार, तेल का ये भंडार बलिया से प्रयागराज तक 300 किलोमीटर में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय की भी जमीन है। उनके वारिस नील पांडेय से ONGC ने तीन साल की लीज़ पर करीब साढ़े छह एकड़ जमीन ली है। 
कंपनी हर साल ₹10 लाख परिवार को इस जमीन के लिए भुगतान देगी। जमीन के मालिक नील पांडेय ने बताया कि अगर खुदाई में तेल मिल जाता है तो आसपास की जमीनों का भी ONGC अधिग्रहण करेगी। ऐसे में किसानों को बड़ा फ़ायदा हो सकता है।

  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników

    Ontdek de spanning van Simple Casino: Waar Gaming en eenvoud samenkomen

    Immersive Gaming met Slotit: Een Uitgebreide Review