लखनऊ रोडवेज की सभी बसों में अब एसबीआई लगाएगा फास्टैग, परिवहन निगम और एसबीआई के बीच हुआ करार

रोडवेज की सभी बसों में अब एसबीआई लगाएगा फास्टैग, परिवहन निगम और एसबीआई के बीच हुआ करार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय में आज दिनांक 27/3/25 को यूपीएसआरटीसी व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मध्य निगम की सभी बसों में एसबीआई के माध्यम से फास्टैग लगाए जाने के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए. निगम की तरफ से श्री अंकुर विकास प्रधान प्रबंधक संचालन और एसबीआई की ओर से श्री सीवी रघुराम DGM (D&TB) द्वारा हस्ताक्षर किये गये।
समारोह की अध्यक्षता श्री मासूम अली सरवर, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम ने की।

परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक व प्रवक्ता अमर नाथ सहाय ने बताया कि इस मौके पर श्री रामसिंह वर्मा अपर प्रबंध निदेशक, श्री अजय जौहरी वित्त नितंत्रक, के अलावा भारतीय स्टेट बैंक के श्री अनिल कुमार, महाप्रबंधक, नेटवर्क -1, लखनऊ मंडल,श्री धीरज कुमार, उप महाप्रबंधक (बी एंड ओ), प्रशाशनिक कार्यालय लखनऊ , श्री अंशुमाली, एजीएम (डिजिटल और ई कॉमर्स),श्री अविनाश कुमार, एजीएम, कॉर्पोरेट सेंटर,सुश्री विनीता चिलवाल, मुख्य प्रबंधक, श्री रवि प्रकाश विवेक, मुख्य प्रबंधक और निगम के अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। उक्त अनुबंध के साथ ही अब एसबीआई प्रदेश की सभी निगम बसों में फास्टैग लगाने के लिए अधिकृत हो गया है। पहले एसबीआई सिर्फ 11 क्षेत्रों की बसों में ही फास्टैग के लिए अधिकृत था।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।