एसबीआई में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर चयन होने से खुशी का माहौल

लखीमपुर BMSP news24
अफजल जिला मीडिया प्रभारी

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन तहसील के ग्राम पंचायत भेड़ोंरी के ग्राम कुसाही बेलरायां के निवासी दिनेश वर्मा के पुत्र लक्की वर्मा का चयन एसबीआई में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आपको बता दें निघासन तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भेड़ोंरी के ग्राम कुशाही बेलरायां निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा के पुत्र लक्की वर्मा का चयन एसबीआई में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हुआ है। लक्की वर्मा के पिता दिनेश वर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं और ठेकेदार भी है। और लक्की वर्मा की माता जी किरन वर्मा6 आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। लक्की वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा कस्बे के स्कूल में हुई है और हाईस्कूल और बारहवीं की पढ़ाई सरजू सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बेलरायां से की है और स्नातक लखनऊ से करने के बाद बीआईटी मेसरा रांची झारखंड से तकनीकी शिक्षा प्राप्त की है। लक्की वर्मा ने एसबीआई की परीक्षा दी थी जिसका का रिजल्ट जारी होने के बाद लक्की वर्मा पहले ही प्रयास में एसबीआई में आसिस्टेंट मैनेजर के पद पर चयन हो गया है। जिससे पूरे परिवार एवं गांव में खुशी का माहौल है। लक्की वर्मा ने बताया कि हमारी सफलता के पीछे मेरे माता पिता की मेहनत और संघर्ष से ही हम इस मुकाम को हासिल किया है।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।