अखिलेश की शिकायत पर शीशामऊ उपचुनाव में लगे 2 दरोगा सस्‍पेंड, वीडियो पोस्‍ट कर लगाया था ये आरोप

  • अखिलेश यादव की शिकायत पर सीसामऊ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में ड्यूटी पर तैनात दो दरोगाओं को सस्‍पेंड कर दिया गया है। अखिलेश ने एक वीडियो पोस्‍ट करते हुए उन पर चुनाव आयोग की मनाही के बावजूद मतदाताओं का आईडी चेक करने का आरोप लगाया था।
  • यूपी उपचुनाव में नौ सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस बीच भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप और शिकायतों की बाढ़ सी आ गई है। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने भी कई आरोप लगाए हैं। इसमें से एक में उन्‍होंने सीसामऊ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान दो दरोगाओं द्वारा मतदाताओं का आईडी चेक करने का वीडियो पोस्‍ट करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। अखिलेश यादव की इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने दोनों दरोगाओं अरुण सिंह और राकेश नादर को सस्‍पेंड कर दिया है। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी के मुताबिक दोनों दरोगाओं को मतदाताओं के साथ अभद्रता करने पर निलंबित किया गया है।
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को 11:20 बजे सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर आईडी चेक करते पुलिसवालों का वीडियो डालते हुए लिखा- ‘अगर निर्वाचन आयोग का कोई जीता-जागता अस्तित्व है तो वो जीवंत होकर, प्रशासन के द्वारा वोटिंग को हतोत्साहित करने के लिए तुरंत सुनिश्चित करे। लोगों की आईडी पुलिस चेक न करे। ⁠रास्ते बंद न किये जाएं। ⁠वोटर्स के आईडी ज़ब्त न किये जाएं। ⁠असली आईडी को नक़ली आईडी बताकर जेल में डालने की धमकी न दी जाए।मतदान की गति घटाई न जाए। ⁠समय बर्बाद न किया जाए, ज़रूरत पड़ने पर वोटिंग का टाइम बढ़ाया जाए। प्रशासन सत्ता का प्रतिनिधि न बने।⁠ चुनावी गड़बड़ी की सभी वीडियो रिकार्डिंग का रीयल टाइम संज्ञान लेकर तत्काल बेईमान अधिकारी हटाए जाए

Related Posts

क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rocky Spin Casino Mobil Élmény: Gyors Ülések és Azonnali Akció

AviaMasters Crash Game Guide: Geschwindigkeit, Multiplikatoren und die Kunst des perfekten Landens

Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników