करहल में वोटिंग के बीच दलित लड़की की हत्या, सपा नेता पर बीजेपी प्रत्याशी ने लगाए गंभीर आरोप

यूपी उपचुनाव में वोटिंग जारी है। करहल में वोटिंग के बीच दलित लड़की की हत्या कर दी गई है। सपा नेता पर बीजेपी प्रत्याशी ने गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूपी उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। इस बीच करहल में वोटिंग के बीच दलित लड़की की हत्या की खबर आई। लड़की की हत्या का आरोप समाजवादी पार्टी के नेता पर लगाया गया है। बीजेपी नेता ने करहल में दलित युवती की हत्या पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी के करहल प्रत्याशी अनुजेश प्रताप ने दलित युवती की हत्या का सपा पर आरोप लगाया है।

उन्होंने ऐक्स पर पोस्ट किया है कि गुंडागर्दी की सारी हदें पार और इंसानियत को शर्मसार करते हुए करहल के बूथ संख्या 13 गांव कझरा में एक दलित समाज की बेटी हत्या बस इसलिए कर दी क्योंकि वो भाजपा को मतदान करने जा रही थी। वहीं बीजेपी के हैंडल से पोस्ट किया गया है कि करहल में भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित एक दलित बेटी को सपाई प्रशांत यादव और उसके साथियों ने इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने भाजपा को वोट देने की बात कही थी। उधर,लड़की के घरवालों ने भी आरोप लगाया गया। घरवालों ने कहा कि लड़की ने बीजेपी को वोट करने के लिए कहा था।

Related Posts

लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।