मुजफ्फरनगर में हंगामे के बीच SHO ने दिखाई रिवॉल्वर, अखिलेश ने की निलंबित करने की मांग

यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के दौरान कुंदरकी करहल और मीरापुर में बवाल की खबरें सामने आई हैं। मीरापुर में पुलिस पर रिवॉल्वर तानकर मतदाताओं को डराने का आरोप लगा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से SHO को तुरंत निलंबित करने की मांग की है। मीरापुर में मतदान को लेकर सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने भी पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान जारी है। इस बीच कुंदरकी से लेकर करहल तक बवाल की खबरें सामने आईं। मीरापुर में भी हंगामे की खबर मिली है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो ट्वीट किया है।
वीडियो में दिख रहा है कि ककरौली थाना क्षेत्र के SHO रिवॉल्वर ताने हैं। इसे लेकर अखिलेश यादव ने कहा, ‘मीरापुर के ककरौली थाना क्षेत्र के SHO को चुनाव आयोग तुरंत निलंबित करे, क्योंकि वो रिवॉल्वर से धमकाकर वोटर्स को वोट डालने से रोक रहे हैं।’ 

Related Posts

मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

लखनऊ: देश में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) जैसी सशक्त सरकारी संस्था पहले से मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद मानवाधिकार संगठनों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण बनी…

म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।

मध्यप्रदेश जबलपुर: 12 अप्रैल 2026 (रविवार) मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के दत्त रेजीडेंसी के प्रांगण में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद (BMSP) की एक भव्य एवं प्रभावशाली बैठक का आयोजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।

पुलिस: हर परिस्थितियों में हम सबके लिए सदैव तत्पर; लेकिन हमारे लिए कौन!

लखनऊ: ‘स्मार्ट सिटी’ की सड़कों पर धूल का गुबार, सांस लेना हुआ मुहाल! नगर निगम की लापरवाही; राहगीर हुए बदहाल!

लखीमपुर: बेलरायां क्षेत्र में तेंदुए के हमले के बाद का खौफ—घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद पीड़ित परिवार के साथ हुआ खड़ा; एस डी एम को दिया ज्ञापन, मुआवजे की एवं कार्यवाही की मांग की।