बच्चों की जान बचाने वाले जांबाजों को 11-11 लाख से किया जाए सम्मानित, सपा ने BJP सरकार से की मांग

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग में 12 बच्चों की मौत हो गई। हालांकि कुछ जांबाजों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई बच्चों को भी बचाया। अब सपा ने योगी सरकार से मांग की है कि इन सभी लोगों को 11-11 लाख रुपये से पुरुस्कृत किया जाए।

यूपी के झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग ने दिल दहला दिया। हादसे में 12 मासूमों की जान चली गई, लेकिन कुछ जांबाजों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई बच्चों को बचाया। इन साहसी प्रयासों की सराहना करते हुए समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार से इन्हें पुरस्कृत करने की मांग की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी ने लिखा है कि झांसी की घटना में जिन लोगों ने नवजात बच्चों की जान बचाई, उन सभी को भाजपा सरकार 11-11 लाख रुपये से पुरुस्कृत करे। साथ ही भविष्य में समाजवादी पार्टी इन सभी को सम्मानित करेगी।

झांसी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात आग के तांडव मचाने के दौरान भगदड़ के बीच कुछ चेहरे ऐसे भी थे, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर नन्हें मासूमों को बचाया। इनमें से एक हमीरपुर के रहने वाले याकूब भी थे। उन्होंने धुएं और गुबार के बीच मुंह पर कपड़ा बांधकर वार्ड में घुसे और एक-एक करके सात नवजातों को खिड़की से बाहर निकाला। हालांकि वह अपनी जुड़वां बेटियों को नहीं बचा सके। उनकी बीवी नजमा ने आठ दिन में अपनी दोनों जुड़वां बेटियों का चेहरा ठीक तरह से भी नहीं देख पाई थी।

Related Posts

क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rocky Spin Casino Mobil Élmény: Gyors Ülések és Azonnali Akció

AviaMasters Crash Game Guide: Geschwindigkeit, Multiplikatoren und die Kunst des perfekten Landens

Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników