सीएम योगी का अपमान केशव प्रसाद मौर्य को बर्दाश्‍त नहीं, उपचुनाव के बीच अखिलेश पर गरजे डिप्‍टी CM

यूपी में नौ विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजियों का सिलसिला चल रहा है। इस बीच डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य खुलकर विपक्ष पर हमले बोल रहे हैं। अब उन्‍होंने सीएम योगी आदित्‍यनाथ पर समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के बयान को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। केशव मौर्य ने कहा कि ‘मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ एक संत हैं और एक संत का अपमान न तो केशव प्रसाद मौर्य बर्दाश्‍त करेगा, न देश और न ही प्रदेश की जनता बर्दाश्‍त करेगी। इसका खामियाजा उन्‍हें उपचुनाव और चुनाव में भुगतना पड़ेगा।’ केशव प्रसाद मौर्य का यह बयान तब आया जब एक दिन पहले ही ‘बटेंगे तो कटेंगे’ वाले सीएम योगी के बयान से उनके किनारा कर लेने की खबरें सामने आई थीं।

मंझवा उपचुनाव में प्रचार के बाद एक टीवी चैनल से बात करते हुए डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम के इस नारे पर टिप्‍पणी से इनकार कर दिया था। उन्‍होंने कहा था कि वह नहीं जानते कि मुख्‍यमंत्री ने यह बात किस संदर्भ में कही है इसलिए वह कोई टिप्‍पणी नहीं करेंगे। लेकिन हम सबके नेता प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी ने जो नारा दिया है वो है ‘सबका साथ सबका विकास’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’, यही नारा हमारा नारा है। उन्‍होंने यह भी जोड़ा था कि मुख्‍यमंत्री ने जो बात कही है उन्‍होंने कुछ सोचकर कहा होगा। किस संदर्भ में उन्‍होंने बातें कहीं है, यह मैं नहीं जानता इसलिए मेरा इस पर कोई टिप्‍पणी करना ठीक नहीं है।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।