महिलाओं की चीख में मजा लेने वाले सीरियल हमलावर अब गिरफ्त में, गोरखपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

यूपी के गोरखपुर में महिलाओं की चीख में मजा लेने वाले एक सिरफिरे सीरियल हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कामयाबी से गोरखपुर झंगहा क्षेत्र की उन महिलाओं बड़ी राहत मिली है जो खौफ के चलते रात को घरों से बाहर नहीं निकल पा रही थीं। इस सीरियल हमलावर अब तक पांच महिलाओं पर हमला कर चुका था। इनमें से एक की मौत भी हो चुकी है। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हर महिला को उसने घर में घुसकर मारा। पूछताछ में इस हमलावर ने पुलिस को हर वारदात के बारे में तफ्सील से बताया है। उसकी बातों से ऐसा जाहिर हो रहा है कि उसे महिलाओं की चीख सुनकर मजा आता था। इसी मजे के लिए वह हमेशा अपने शिकार की तलाश में रहता था। मौका मिलते ही वह किसी महिला पर घातक वार कर फरार हो जाता था। सिरफ‍िरे का नाम अजय निषाद है। वह झंगहा क्षेत्र के ही राजधानी गांव के मंगलपुर टोले का रहने वाला है। इसके पहले दुष्‍कर्म के केस में वह जेल भी जा चुका है। उसके पास से पुलिस ने घटनाओं में इस्‍तेमाल लोहे का रॉड, चारपाई का पाया, बांस-लकड़ी के डंडे सहित कुल पांच हथियार बरामद किए हैं। इस कामयाबी के लिए अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर ने खुलासा करने वाली टीम को एक लाख रुपए का इनाम दिया है।

इस सिरफिरे शख्‍स ने पहली वारदात 29 और 30 जुलाई 2024 की दरमियानी रात में झंगहा क्षेत्र में अंजाम दी थी। वह आधी रात को एक घर में घुसा और महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद महिला के जेवर छीनकर भाग निकला। दूसरी वारदात उसने 11-12 अगस्‍त की रात में की। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्‍यक्ति ने घर में घुसकर बरामदे में सोई हुई उनकी बेटी को जान से मारने की नीयत से किसी ठोस वस्‍तु से वार किया। इससे उनकी बेटी को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 25 और 26 अगस्‍त की रात को इस शख्‍स ने तीसरी वारदात को अंजाम दिया। तब इसने एक घर में घुसकर अपने कमरे में सो रहीं महिला पर किसी ठोस वस्‍तु से वार किया। उसके हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार 25-26 अगस्‍त की घटना के बाद यह सिरफिरा सूरत चला गया था। छठ के बाद लौटकर उसने एक बार फिर ऐसी घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।