लख़नऊ में 9 से 10 लाख में मिलेंगें प्राइम लोकेशन पर फ्लैट! LDA ने बुकिंग चालू की।

लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने बहुप्रतिक्षित अटल नगर एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लांच कर दी है। दोनों योजनाओं में 1 बीएचके व 2 बीएचके के कुल 2,568 फ्लैट्स होंगे। इनकी कीमत कम आय वाले लोगों के भी बजट में होगी। इन योजनाओं के भवनों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 4 अक्टूबर से 3 नवम्बर के बीच होंगे। 05 अक्टूबर,2025 से इन फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

फ्लैट के आवंटन के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे:

एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि पंजीकरण सिर्फ और सिर्फ एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेंगे. इसके लिए भवन के अनुमानित मूल्य की पांच प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जोकि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी. भवनों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.

डालीबाग, बंधा रोड में बने हैं फ्लैट:

डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से खाली करायी गई 2,314 वर्गमीटर भूमि पर एलडीए ने सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लांच की है। यहां ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर के तीन ब्लॉक में 36.65 वर्गमीटर क्षेत्रफल के कुल 72 फ्लैट बनाये गये हैं। योजना की लोकेशन की बात की जाए तो यह काफी प्राइम है। 20 मीटर चौड़ी बंधा रोड पर स्थित इस योजना से बालू अड्डा, 1090 चौराहा, नरही, सिकन्दरबाग एवं हजरतगंज चौराहा महज पांच से 10 मिनट की दूरी पर है. ईडब्ल्यूएस श्रेणी के इन भवनों की कीमत 10.70 लाख रूपये निर्धारित की गयी है। योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था व दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मिलेगी।

दूसरी योजना देवपुर पारा में की लांच:

उन्होंने बताया कि देवपुर पारा में लांच की गयी अटल नगर आवासीय योजना अल्प आय एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों के आशियाने का सपना साकार करेगी। योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स होंगे. इसमें से 1,832 भवन 01 बीएचके और 664 भवन 02 बीएचके के होंगे. ये भवन 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे, जिनकी कीमत 9.82 लाख रूपये से शुरू होगी। एलडीए ने इस अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में लिफ्ट का भी प्रावधान किया है।
इससे आवंटियों व उनके परिवार में शामिल बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों को आवागमन में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी. इसके अतिरिक्त योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन एवं किड्स प्ले एरिया व पार्किंग आदि की पर्याप्त सुविधा होगी.

हमेशा की तरह लाटरी से होगा आवंटन:

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लखनऊ विकास प्राधिकरण.राजधानी में अल्प आय एवं मध्यम आय वर्ग के लोगों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए अटल नगर एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना लांच की गयी है. इन योजनाओं की लोकेशन काफी अच्छी है और निर्माण की गुणवत्ता व सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है. भवनों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा और आवंटन लॉटरी ड्रा से होगा.

  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rocky Spin Casino Mobil Élmény: Gyors Ülések és Azonnali Akció

    AviaMasters Crash Game Guide: Geschwindigkeit, Multiplikatoren und die Kunst des perfekten Landens

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników