इतिहास में पहली बार होगा सिर्फ 2 चरणों मे चुनाव: कुल 243 सीटों पर होंगें बिहार विधानसभा चुनाव, 14 नवंबर,2025 को होगा रिजल्ट घोषित!

बिहार चुनाव 2025 का हुआ ऐलान

बिहार चुनाव 2025: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव तारीखों की घोषणा करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. कुल 243 सीटों पर होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के इस महायुद्ध को सिर्फ दो चरणों में संपन्न करने का फैसला लिया गया है, जो राज्य के इतिहास में पहली बार होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा – 6 और 11 नवंबर को। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे जिनमें 203 सामान्य 38 दलित आरक्षित और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

पटना. बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। निर्वाचन आयोग ने आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2025 बिहार विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव तारीखों की घोषणा करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। कुल 243 सीटों पर होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के इस महायुद्ध को सिर्फ दो चरणों में संपन्न करने का फैसला लिया गया है, जो राज्य के इतिहास में पहली बार होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं वोटों की गिनती यानि मतगणना 14 नवंबर को होगी। पहले चरण में यानि 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होंगे, वहीं दूसरे चरण यानि 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “बिहार में इस बार एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया की गयी और 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गयी। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस बार चुनाव न सिर्फ बिहार के मतदाताओं के लिए सुगम होंगे बल्कि शांतिपूर्ण और पूर्ण पारदर्शी ढंग से मतदान कराएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण सुझाव लिए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। इसमें 203 सामान्य सीटें हैं, 2 एसटी (ST) और 38 एससी (SC) सीटें हैं।

बिहार में टोटल 7.43 करोड़ वोटर हैं। जिसमें 3.92 करोड़ पुरूष, 3.50 करोड़ महिला, 1725 ट्रांसजेंडर, पीडब्ल्यूडीएस 7.2 लाख, 85 वर्ष से अधिक उम्र के सीनीयर सिटिजन 4.04 लाख, सौ साल से अधिक उम्र के 14 हजार वोटर, नौकरी पेशा वाले 1.63 लाख वोटर, 20-29 साल के बीच 1.63 करोड़ वोटर और पहली बार 14.01 लाख वोटर वोट देंगे।

बिहार में कुल बूथों की संख्या 90,712 है। प्रत्येक बूथ पर एवरेज वोटरों की संख्या 818 है। शहरी इलाकों में 13911 बूथ बने हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 76801 बूथ बने हैं। इन सभी बूथों पर वेबकॉस्टिंग की सुविधा है। दिव्यांगों के लिए 292 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

  • इस बार मतदान केंद्र सहज सुगम और सुरक्षित होंगे। बूथों पर पोल वॉलंटियर, हेल्प डेस्क, दिव्यांगों के लिए रैंप, टॉयलेट, पीने के लिए पानी आदि की व्यवस्था रहेगी।
  • राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए को मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में सहयोग के विभिन्न पहलुओं में प्रशिक्षित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत अपील प्रावधान का उपयोग भी शामिल है।
  • बिहार सहित पूरे भारत के 7,000 से अधिक बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों को आईआईआईडीईएम, नई दिल्ली में प्रशिक्षित किया गया।
  • चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था की तैयारियों को सुदृढ़ करने के लिए बिहार पुलिस के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए।
  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rocky Spin Casino Mobil Élmény: Gyors Ülések és Azonnali Akció

    AviaMasters Crash Game Guide: Geschwindigkeit, Multiplikatoren und die Kunst des perfekten Landens

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników