मास्टरमाइंड मो0 रज़ा गिरफ्तार: ATS ने केरल से पकड़ा; हिंदू धर्मगुरुओं को मारने का था प्लान!

यूपी ATS ने देश विरोधी साजिश रचने वाले गैंग के मास्टरमाइंड मोहम्मद रजा को केरल के मल्लपुरम से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सोमवार को कानपुर, रामपुर, सोनभद्र और सुल्तानपुर से 4 आरोपी दबोचे गए थे। ये प्रदेश में मुजाहिद आर्मी बना रहे थे। ATS के मुताबिक, मोहम्मद रजा इसका मास्टरमाइंड है।

पांचों आरोपी अपने-अपने जिलों में दंगे भड़काने की साजिश रच रहे थे। ये सभी कट्टरपंथी पाकिस्तानी संगठनों से प्रभावित थे। देश में जिहाद करके हथियारों के बल पर शरिया कानून लागू करने की साजिश रच रहे थे।

इनके टारगेट पर गैर मुस्लिम धर्म गुरु (हिंदू) थे। जिनकी ये टारगेट किलिंग करने की योजना बना रहे थे। ATS अब जानकारी जुटा रही है कि आखिर इनके टारगेट पर कौन से धर्म गुरु थे? वहीं, सोमवार को गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। जबकि मास्टरमाइंड रजा को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है।

धार्मिक प्रमुख की हत्या का था प्लान 

जांच में एक और बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है कि इन ग्रुप्स में गैर मुस्लिम धार्मिक प्रमुखों की भविष्य में टारगेट किलिंग की गंभीर योजना भी बनाई जा रही है। इस इनपुट पर एटीएस यह जानकारी जुटा रही थी कि आखिर इनके टारगेट पर कौन धर्म गुरु था।

लोगों को कट्‌टरपंथी बना रहा था ये संगठन 

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया- ये लोग मुसलमानों पर जुल्मों और ज्यादतियों के लिए काफिरों (हिंदुओं) के खिलाफ जंग-ए-जिहाद करने और शरिया कानून लागू करने की योजना बना रहे थे। इसके लिए ये लोगों को कट्‌टरपंथी बना रहे थे। अपनी कट्‌टर धार्मिक मानसिकता के चलते वो कई लोगों को चिह्नित कर उनके खात्मे की योजना बना रहे थे।

साजिशों को अंजाम देने के लिए आरोपी कई हिंसात्मक जिहादी किताबों को जुटाते, और उसे प्रचारित कर रहे थे। दंगे भड़काने, टारगेट किलिंग के लिए आरोपी मुजाहिद आर्मी बना रहे थे।

मास्टरमाइंड मोहम्मद रजा पर गंभीर आरोप

मोहम्मद रजा, फतेहपुर के अंडौली गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह केरल के मल्लपुरम में रह रहा था। गिरोह की जुटाई गई फंडिंग इसी के बैंक खाते में जमा होती थी। यही आरोपी अपने नेटवर्क के जरिए टारगेट किलिंग और अन्य आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।

ऑडियो और वीडियो भेजकर लोगों को उकसा रहे थे 

एटीएस ने रजा को नियमानुसार ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाने की पुष्टि की है। यहां उसे विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि उसके नेटवर्क और बाकी साथियों की जानकारी जुटाने के लिए गहन जांच की जा रही है।

ATS के डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया- कानपुर के सुजातगंज से मोहम्मद तौसीफ, सुल्तानपुर से अकमल रजा, सोनभद्र से सफील सलमानी उर्फ अली रजवी और रामपुर के कासिम अली को अरेस्ट किया था। यह सभी सोशल मीडिया पर अलग-अलग ग्रुप बनाकर एक दूसरे से जुड़े हुए थे।

पूछताछ में सामने आया- यह सभी अपने इन मंसूबों को पूरा करने के लिए यह लोग अलग-अलग जगहों पर मीटिंग करते थे। कई सोशल मीडिया ग्रुप्स के जरिए सक्रिय थे।

ये लोग ऑडियो चैट और वीडियो भेजकर लोगों को उकसा रहे थे। आतंकी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए हथियारों और अन्य चीजों के इंतजाम के लिए लोगों से फंडिंग की अपील कर रहे थे। एटीएस थाना लखनऊ में एफआईआर दर्ज करने के बाद चारों को जेल भेज दिया था।

  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników

    Ontdek de spanning van Simple Casino: Waar Gaming en eenvoud samenkomen

    Immersive Gaming met Slotit: Een Uitgebreide Review