संगीत की दुनिया मे गहरा शोक! नही रहे गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र! देश के राष्ट्रपति से लेकर पी.एम और प्रदेश के सी.एम व उप सी.एम ने दी श्रदांजलि!

गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन, राष्ट्रपति, पीएम मोदी-सीएम योगी उप सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी श्रद्धांजलि!

हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार 2 अक्टूबर 2025 के तड़के निधन हो गया। उनका निधन उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अपनी बेटी के घर पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हुआ। 89 वर्षीय छन्नूलाल मिश्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे।उनकी बेटी नम्रता मिश्रा ने मीडिया को बताया कि वे पिछले 17-18 दिनों से उम्र संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह लगभग 4 बजे घर पर ही उनका निधन हो गया। छन्नूलाल मिश्र का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे वाराणसी में किया जाएगा। उनके परिवार में उनके बेटे, तबला वादक रामकुमार मिश्र और तीन बेटियां हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने अपने एक्स हैंडिल से शास्त्रीय संगीत के पुरौधा पंडित मिश्र जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि। पंडित मिश्र को भारतीय शास्त्रीय संगीत का एक मशालवाहक माना जाता था और वे इस शैली को भारत और उसके बाहर के श्रोताओं के लिए और अधिक सुलभ बनाने के लिए जाने जाते थे। भारतीय कला और संस्कृति में उनके योगदान को संगीत प्रेमियों और आम जनता, दोनों ने स्वीकार किया है। छन्नूलाल मिश्र के निधन पर देशभर से श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही हैं।
प्रधानमंत्री ने दी श्रदांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत संगीतकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जीवनपर्यंत भारतीय कला और संस्कृति की समृद्धि के लिए समर्पित रहे। उन्होंने शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही भारतीय परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे सदैव उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा। साल 2014 में वे वाराणसी सीट से मेरे प्रस्तावक भी रहे थे। शोक की इस घड़ी में मैं उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति!
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दी श्रद्धांजलि
सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत के मर्मज्ञ, ‘पद्म विभूषण’ प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं शास्त्रीय संगीत विधा की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! आपने अपना पूरा जीवन भारतीय शास्त्रीय गीत-संगीत के उत्थान में समर्पित कर दिया। आपका गायन कला साधकों के लिए एक प्रेरणा है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति व उनके शोकाकुल परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी श्रद्धांजलि
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अपने एक्स हैंडल से पंडित छन्नूलाल मिश्र जी के निधन की शास्त्रीय संगीत की दुनिया का अपूर्णीय क्षति बताया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników

    Ontdek de spanning van Simple Casino: Waar Gaming en eenvoud samenkomen

    Immersive Gaming met Slotit: Een Uitgebreide Review