10वीं के छात्र की जूनियर छात्र ने चाकू मारकर हत्या की, लोगो का गुस्सा फूटा, स्कूल में तोड़फोड़

गुजरात :अहमदाबाद के एक स्कूल में एक 
जूनियर छात्र ने 15 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर
हत्या कर दी, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन, 
तोड़फोड़ और पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई।

सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद में 9वीं कक्षा के छात्र ने 15 वर्षीय 
लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। पीड़ित
सिंधी समुदाय से था, आरोपी मुस्लिम समुदाय का
था। सिंधी समुदाय और ABVP द्वारा स्कूल में 
व्यापक विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ गुजरात के 
अहमदाबाद में एक निजी स्कूल के बाहर 10वीं 
कक्षा के एक 15 वर्षीय छात्र की 9वीं कक्षा के 
एक लड़के द्वारा चाकू मारकर हत्या के बाद बड़े 
पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। पीड़ित को अस्पताल
ले जाया गया, लेकिन मंगलवार रात गंभीर चोटों 
के कारण उसकी मौत हो गई। चाकू से मारा गया 
छात्र सिंधी समुदाय का था।
उसकी मौत की खबर के बाद, बड़ी संख्या में 
समुदाय के सदस्य सुबह-सुबह स्कूल में जमा हो 
गए। आरोपी लड़का मुस्लिम समुदाय का था।
इस घटना से छात्र के अभिभावकों, हिंदू संगठनों 
और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) 
के कार्यकर्ताओं में भारी रोष फैल गया। 
प्रदर्शनकारियों ने स्कूल परिसर में तोड़फोड़ की 
और कथित तौर पर स्कूल कर्मचारियों पर भी 
हमला किया।


पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए
स्कूल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया
है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों की
भी खबरें हैं। चाकू मारने के आरोपी नौवीं कक्षा
के छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस
किशोर कानूनों के तहत कार्रवाई कर रही है। अभिभावकों और हिंदू समूहों ने भी स्कूल के
प्रधानाचार्य और प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज
कराई है और घटना की जवाबदेही की मांग की है।

पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किया है और घटना के समय मौजूद रहे बच्चों से बयान लिया गया है। आरोपी छात्र के दूसरे समुदाय से होने की वजह से घटना ने सांप्रदायिक तनाव का भी रूप से लिया। स्कूल में हत्या जैसी घटना से आक्रोशित परिजनों के अलावा हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी बुधवार को उग्र प्रदर्शन करने लगे। स्कूल में तोड़फोड़ की गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की तो बहुत से लोग स्कूल से दूसरे समुदाय के सभी बच्चों को हटाने की मांग करने लगे।

स्कूल के भीतर बड़ी संख्या में लोग घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिकर्मी स्कूल पहुंचे। नारेबाजी के बीच भीड़ और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। कई परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल में कुछ छात्र हथियार और ड्रग्स जैसी चीजें लेकर आते थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उन्हें रोकने के लिए समय रहते कोई कदम नहीं उठाया। मामले की आगे की जाँच जारी है।

  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rocky Spin Casino Mobil Élmény: Gyors Ülések és Azonnali Akció

    AviaMasters Crash Game Guide: Geschwindigkeit, Multiplikatoren und die Kunst des perfekten Landens

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników