‘नोएडा के IAS अधिकारी कर रहे है महिला कर्मचारी का उत्पीड़न: कमरे में बुलाकर घूरते हैं, रात में वीडियो कॉल करते हैं, धमकाते है’ जांच के आदेश

Noida : उत्तर प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी पर महिला कर्माचरियों के साथ अमानवीय व्यवहार करने, उनका शोषण और उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद मामले में आईएएस अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आरोपित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नोएडा के राज्य कर विभाग में तैनात है और एडिशनल कमिश्नर के पद पर कार्यरत है। शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस संबंध में एक शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

 

विभाग की महिला कर्मचारियों ने बताया कि आईएएस अधिकारी का ये रवैया पिछले 4 महीने से जारी है।

वो कहते हैं कि, ‘मेरी बात नहीं मानोगे तो तुम्हारी नौकरी खा जाऊंगा और हाथ में कटोरा देकर नौकरी से निकलवा दूंगा।’

यही नहीं, महिला कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आने वाले गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

 

‘कमरे में बुलाकर करते है आपत्तिजनक हरकत’

महिलाओं ने जिक्र किया है कि ये आईएएस अफसर महिला अधिकारियों को अपने कमरे में बुलाकर घंटों खड़ा रखते हैं। गंदे तरीके से बात करते हैं। उनकी ओर घूरते हैं. यहां तक कि रात में भी फोन करते हैं और वीडियो कॉल करते हैं। यही नहीं, वो छिपकर महिला अधिकारियों की वीडियो भी बनाते हैं। महिलाओं ने यह भी लिखा है कि जो भी महिला कर्मचारी उनके इस रवैये का विरोध करती है, उसे फर्जी मामलों में फंसाकर सस्पेंड करवाने की धमकी देते हैं।

मुख्यमंत्री को लिखे शिकायती पत्र में महिला अधिकारियों ने लिखा है कि सरकार एक ओर

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’

जैसे अभियानों के जरिए महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है, दूसरी ओर एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी महिलाओं की अस्मिता से खेल रहा है।

कैसे आया मामला सामने?

महिलाओं ने लेटर के अंदर बताया है कि उन्होंने दुखी मन से पत्र लिखा है और मामले में किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी या राज्य महिला आयोग से गोपनीय जांच कराए जाने की डिमांड की है. महिला कर्मचारियों ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ 5 अगस्त को शिकायत दी थी. इसकी गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं की ये शिकायत भरा पत्र तब सामने आया है जब हाल ही में राज्य कर विभाग में सात अधिकारियों के सस्पेंसन का मामला चर्चा में रहा था. ये महिला उत्पीड़न के आरोपों से जुड़ा था। अब महिला कर्मचारियों के इस पत्र से विभाग में फिर ह‎ड़कंप मच गया है।

  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rocky Spin Casino Mobil Élmény: Gyors Ülések és Azonnali Akció

    AviaMasters Crash Game Guide: Geschwindigkeit, Multiplikatoren und die Kunst des perfekten Landens

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników