- जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से
भीषण तबाही हुई है। लगभग 17 लोगों की
मौत की आशंका है। अभी मौत के आंकड़े बढ़ने
की संभावना भी बनी हुई है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से
तीर्थयात्रा मार्ग पर अचानक बाढ़ आ गई। बड़े
पैमाने पर बचाव अभियान जारी, तीर्थयात्रियों
को मौके से निकाला गया।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस घटना
में बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की
संभावना है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को भीषण
बादल फटने से कम से कम 17 लोगों की मौत
हो गई और 50 से ज़्यादा घायल हो गए। यह
आपदा हिमालय के प्रसिद्ध माता चंडी मंदिर की
मचैल माता यात्रा के मार्ग पर आई, जिससे
तीर्थयात्रा मार्ग में अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों में यात्रा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक
सुरक्षा बल (CISF) का एक जवान भी शामिल है।
CISF के तीन अन्य जवान लापता हैं। बचाव दल
तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गए और अब जीवित
बचे लोगों की तलाश और फंसे हुए लोगों को
निकालने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया
जा रहा है।