ट्रम्प के 25% टैरिफ से भारत पर क्या पड़ेगा असर ? कौन कौन से निर्यात होंगें महंगे?

अमेरिका ने 01 अगस्त, 2025 से भारत पर 25% टैरिफ और रूस से तेल व हथियार खरीदने के लिए एडिशनल जुर्माना लगाने की घोषणा की है। इससे इंडिया से यूएस टेक्सटाइल, फार्मा, और ऑटो पार्ट्स निर्यात करना अब महंगा हो जाएगा।

इंडिया की अर्थव्यवस्था और कारोबार पर क्या पड़ेगा असर?

अमेरिकी मीडिया के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप के इंडिया पर 25% टैरिफ लगाने से इसके भारत के आर्थिक और कूटनीतिक मोर्चे दोनों पर गहरा प्रभाव दिखेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत अमेरिका को करीब 7.29 लाख करोड़ रुपये का सामान निर्यात करता है। 1 अगस्त से नए नियम लागे होने पर इस सामान की लागत महंगी आएगी। इसके अलावा राजनीतिक गलियारों में ये भी चर्चा है कि अमेरिका के इस नए आदेश से भारत पर रूस के बीच सालों पुराने संबंधों पर असर पड़ेगा। दरअसल, अमेरिका ने भारत के रूस से तेल और हथियार खरीदने को टैरिफ का प्रमुख कारण बताया है।

7542 लाख करोड़ रुपये के रत्न-आभूषण और 5866 लाख करोड़ रुपये के ऑटो पार्ट्स का होता है निर्यात

भारतीय कारोबारियों के अनुसार अमेरिका को निर्यात होने वाले सामान में टेक्सटाइल और फार्मास्यूटिकल्स के अलावा रत्न-आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी शामिल है। ऐसे में अब लागत बढ़ने पर उनकी परेशानी बढ़ेगी। आंकड़ों पर गौर करें तो भारत से 1.0056 लाख करोड़ रुपये का फार्मा, 5866 लाख करोड़ रुपये का ऑटो पार्ट, 7542 लाख करोड़ रुपये के रत्न-आभूषण और सीफूड का निर्यात होता है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से इंडिया पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है यहां के एक्सपोर्टर्स की टेंशन बढ़ गई है। बता दें अमेरिका ने पहले 1 अगस्त 2025 से भारत पर 25% टैरिफ और रूस से तेल व हथियार खरीदने के लिए एडिशनल जुर्माना लगाने की घोषणा की है, जो अब 7 अगस्त, 2025 यानी कल तक के लिए टाल दिया है।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।