निशांत नहीं तेजप्रताप की चिंता करें, भगदड़ मचने वाली है; तेजस्वी पर भड़के अशोक चौधरी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने पर बिहार में सियासी घमासान मचा है। नीतीश कुमार के समर्थक और सहयोगियों के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी निशांत की पॉलिटिक्स में एंट्री की वकालत कर रहे हैं। हालांकि एनडीए के नेता तेजस्वी यादव की अपील को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। शनिवार को नीतीश सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले उनकी पार्टी राजद में भगदड़ मचने वाली है, उसे संभालें। तेजस्वी यादव ने कहा था कि निशांत राजनीति में नहीं आते हैं तो शरद यादव की बनाई पार्टी जदयू समाप्त हो जाएगी। राजद नेत्री एज्या यादव ने अशोक चौधरी के बयान पर पलटवार किया है।

पटना में पत्रकारों के साथ बात करते हुए अशोक चौधरी तेजस्वी यादव के सवाल पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को निशांत कुमार की नहीं बल्कि अपने भाई तेजप्रताप यादव की चिंता करना चाहिए। निशांत कुमार जब चाहेंगे तब राजनीति में आ जाएंगे। उन्हें तेजस्वी के परमिशन लेने की जरूरत नहीं है। लेकिन, चुनाव से पहले उनकी पार्टी में भगदड़ मचने वाली है। शुक्रवार को भी अशोक चौधरी ने इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव को हड़काया था।

शनिवार को सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर अशोक चौधरी ने पटना के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने बजरंगबली को 75 किलो का लडुडू अर्पित किया। नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन आज मनाया जा रहा है। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर ऐसा जवाब दिया।

दरअसल तेजस्वी यादव निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर चुटकी ले रहे हैं। उनका कहना है कि निशांत कुमार को जल्द राजनीति में आना चाहिए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी और जदयू के कुछ नेता अंदरखाने उनके आने का विरोध कर रहे हैं। तैयारी कुछ ऐसी है कि जैसे भी हो जदयू का नामो निशान मिटा दिया जाए। बीजेपी जदयू को हड़पना चाहती है। निशांत आ जाएंगे तो पार्टी बच जाएगी।

इधर राजद प्रवक्ता एज्या यादव ने अशोक चौधरी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव का नाम लेकर वे अपना टीआरपी बढ़ाते हैं। नीतीश कुमार ने अपने बेटे का चेहरा आगे लाकर बड़ी चाल खेल दी है। जो लोग नीतीश कुमार के बाद सीएम बनने का ख्वाब देख रहे थे उनका क्या होगा। इतना नजदीक रहते हुए भी आपको नहीं दिखा कि नीतीश कुमार के पेट में भी दांत है। दावा किया कि आरजेडी एकजुट है और कभी नहीं टूटने वाली पार्टी है।

  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AviaMasters Crash Game Guide: Geschwindigkeit, Multiplikatoren und die Kunst des perfekten Landens

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników

    Ontdek de spanning van Simple Casino: Waar Gaming en eenvoud samenkomen