‘पूर्व सांसद के लड़के की शादी में जाने से पार्टी के लोगों को इसलिए रोका’, मायावती ने एक्‍शन पर दी सफाई

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती पार्टी में अपने द्वारा लिए गए दो ऐक्‍शन को लेकर चर्चा में हैं। एक मामला पार्टी के पूर्व सांसद मुनकाद अली के परिवार के शादी समारोह में शामिल होने से पार्टी के लोगों को रोकने से जुड़ा है तो दूसरा सपा विधायक की बेटी से अपने बेटे की शादी करने वाले सुरेंद्र सागर को पार्टी से बाहर का रास्‍ता दिखाने से संबंधित। मायावती ने इन दोनों विषयों पर अपनी सफाई दी है। उन्‍होंने कहा कि कौन किस दल के साथ अपना रिश्‍ता बना रहा है या बनाना चाहता है, इस बात का बसपा से कोई लेना-देना नहीं है। इसके लिए सभी स्‍वतंत्र हैं। जहां चाहें वहां रिश्‍ता करें। लेकिन ऐसे लोगों से सतर्क जरूर रहें जो इसका भी गलत प्रचार कर रहे हैं। मायावती ने कहा कि मुनकाद अली के लड़के की शादी में पार्टी के लोगों को इसलिए रोका गया क्‍योंकि इनकी लड़की मीरापुर से सपा से विधानसभा का उपचुनाव लड़ रही थी। वहीं उनके खिलाफ बसपा भी यह उपचुनाव लड़ रही थी।

सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट में पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने लिखा- ‘अवगत कराना है कि श्री मुनकाद अली, BSP Ex-MP के लड़के की शादी में, पार्टी के लोगों को इसलिए रोका गया, क्योंकि इनकी लड़की मीरापुर से सपा से विधानसभा का उपचुनाव लड़ रही थी, उनके खिलाफ BSP भी यह उपचुनाव लड़ रही थी।’ बसपा सुप्रीमो ने लिखा, ‘ऐसे में, शादी में दोनों पार्टियों के लोगों के आपस में टकराने की आम चर्चा थी, उससे बचाने के लिए पार्टी को फिर मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा, लेकिन इसे दूसरे तरीके से जो प्रचारित किया जा रहा है, यह ठीक नहीं।’

उन्‍होंने आगे लिखा, ‘इसी प्रकार रामपुर जिले का पूर्व पार्टी अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सागर व इसके बाद पार्टी अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार का इनसे आपसी झगड़ा चरम पर था, जिससे पार्टी के कार्य सफर कर रहे थे, तब फिर दोनों को एक साथ निकाला गया, जिसका शादी-विवाह का कोई सम्बन्ध नहीं।’ बसपा सुप्रीमो ने आगे लिखा कि ‘अर्थात् कौन किस पार्टी के लोगों के साथ अपना रिश्ता बना रहा है उसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। लोग स्वतंत्र हैं जहाँ चाहें वहाँ रिश्ता करें। यह सब उनकी सोच पर निर्भर करता है। लेकिन ऐसे लोगों से ज़रूर सर्तक रहें जो इसका भी गलत प्रचार कर रहे हैं।’

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।