‘छोटा पोपट ने किया है कांग्रेस को चौपट’, राहुल गांधी के ‘सेफ’ वाले बयान पर बीजेपी ने कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पीएम मोदी के एक हैं तो सेफ हैं के नारे पर निशाना साधा। मुंबई में एक पीसी के दौरान उन्होंने धारावी परियोजना को लेकर पीएम मोदी और महाराष्ट्र सरकार को जमकर घेरा। इसके जवाब में नई दिल्ली में बीजेपी ने एक पीसी कर कांग्रेस पर निशाना साधा। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का जवाब दिया।

 महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन था। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तमाम राजनीतिक दलों ने जोर शोर से प्रचार किया। सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ के नारे पर तीखा हमला किया। एक पीसी के दौरान उन्होंने एक पोस्टर रिलीज किया, जिसमें पीएम मोदी के साथ उद्योगपति गौतम अडानी की तस्वीर थी। इस तस्वीर के नीचे लिखा था ‘एक हैं तो सेफ हैं’. पोस्टर के सहारे कांग्रेस नेता ने धारावी परियोजना को लेकर पीएम मोदी और महाराष्ट्र सरकार को जमकर घेरा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोप के बाद नई दिल्ली में बीजेपी ने भी एक पीसी की और कांग्रेस पर निशाना साधा। इस प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों की बौछार का जोरदार जवाब दिया। संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निम्न स्तर की पीसी का आरोप लगाया। संबित पात्रा ने कहा कि इस तरह की रणनीति और ‘ड्रामा से भरा’ बयानबाजी शीर्ष संवैधानिक पद पर बैठे नेता को शोभा नहीं देती।राहुल गांधी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का कई बार मौका मिलता है, लेकिन वह हमेशा कुछ खास हासिल करने में विफल रहते हैं, बल्कि लोगों को उनकी गलतियों पर हंसने और ठहाके लगाने का मौका मिल जाता है।

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी की पोस्टर वाली पीसी पर जवाब देते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चरित्र और झुकाव के कारण ‘एक हैं तो सेफ हैं’ की गलत समझ पैदा हुई है। इस पीसी में संबित पात्रा ने बालासाहब ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे से जब एक इंटरव्यू में राहुल गांधी के बारे में पूछा गया तो वह झुंझला गए. उन्होंने कहा अरे उस छोटा पोपट के बारे में मुझसे मत पूछो। अब देश के हर नागरिकों के जुबान होगा ‘छोटा पोपट ने किया है कांग्रेस को चौपट’।राहुल गांधी की पोस्टर वाली पीसी पर जवाब देते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चरित्र और झुकाव के कारण ‘एक हैं तो सेफ हैं’ की गलत समझ पैदा हुई है। इस पीसी में संबित पात्रा ने बालासाहब ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे से जब एक इंटरव्यू में राहुल गांधी के बारे में पूछा गया तो वह झुंझला गए. उन्होंने कहा अरे उस छोटा पोपट के बारे में मुझसे मत पूछो। अब देश के हर नागरिकों के जुबान होगा ‘छोटा पोपट ने किया है कांग्रेस को चौपट’।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।