‘ये झारखंड चुनाव साधारण नहीं’, शिवराज बोले- पाकुड़ में अल्पसंख्यक हो गए आदिवासी, रुबिका पहाड़िया को 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया

झारखंड चुनाव को लेकर प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पहले चरण की वोटिंग के बाद दूसरे चरण के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आदिवासी अधिकारों का मुद्दा भी काफी बड़ा बन चुका है, इसी वजह से सभी दल इस समुदाय को साधने की कोशिश में हैं। अब इसी कड़ी में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेएमएम की सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उनकी तरफ से दो टूक कहा गया है कि इस सरकार ने आदिवासी समाज के लिए कुछ नहीं किया।

झारखंड में कितना बड़ा आदिवासी मुद्दा?

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज संथाल में आदिवासी समुदाय की संख्या 44 फीसदी से फिसलकर 28 फीसदी हो गई है। पाकुड़ में तो यह समाज अल्पसंख्यक बन चुका है। अगर अब भी संथाल के लोगों के साथ खड़ा नहीं हुआ गया तो भविष्य खतरनाक होगा। सवाल तो पूछना पड़ेगा कि आदिवासी चले कहां गए हैं? अब केंद्रीय मंत्री की तरफ से सिर्फ आंकड़ों में बात नहीं की गई, उनकी तरफ से कुछ पुराने मामलों का भी जिक्र हुआ।

शिवराज क्यों बोले- साधारण चुनाव नहीं

उनकी तरफ से कहा गया कि जेएमएम बात आदिवासियों की करती है, लेकिन उनके लिए क्या किया गया है। हम सभी जानते हैं कि रुबिका पहाड़िया और अंकिता सिंह के साथ क्या हुआ था। झारखंड के लोगों को समझना पड़ेगा कि यह कोई साधारण चुनाव नहीं है, बीजेपी पूरी तरह मां-बेटी और झारखंड की रोटी की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इंडिया बनाम बीजेपी की सियासी जंग

झारखंड चुनाव की बात करें तो पहले चरण की वोटिंग संपन्न हो चुकी है, दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होने वाली है। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे जब साफ हो जाएगा कि इंडिया गठबंधन की जीत होने वाली है या फिर लोकसभा चुनाव में मिले झटके के बाद बीजेपी की वापसी होने वाली है।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।