भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खिलाया, कुलदीप ने झटके 5 विकेट; दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के दिखा जुझारूपन!

दूसरा टेस्ट तीसरा दिन : दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन के खेल का अंत हो चुका है। वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए दो विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। टीम अब भी भारत से 97 रन पीछे है। इस टेस्ट या यूं कहें इस सीरीज में पहली बार वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी ने दम दिखाया है। 35 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद जॉन कैंपबेल और शाई होप ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 207 गेंद में 138 रन की नाबाद साझेदारी कर ली है। कैंपबेल 87 और होप 66 रन बनाकर नाबाद हैं। तेजनारायण चंद्रपॉल 10 रन बनाकर सिराज की गेंद पर आउट हुए, जबकि एलिक एथनाजे सात रन बनाकर सुंदर का शिकार बने।

भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 518 रन बनाए थे और पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। उन्हें फॉलोऑन बचाने के लिए 319 रन बनाने थे, लेकिन टीम 71 रन पीछे रह गई थी। भारत को पहली पारी में 270 रन की बढ़त मिली और टीम ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खिलाया। हालांकि, तीसरे सत्र में होप और कैंपबेल ने गजब का जज्बा दिखाया और अटैकिंग क्रिकेट खेली। साथ ही विकेट नहीं गिरने दिया। कैंपबेल ने अब तक नौ चौके और दो छक्के लगाए हैं, जबकि होप ने आठ चौके और दो छक्के लगाए हैं।

इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। वेस्टइंडीज की टीम  ने रविवार को चार विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया और 108 रन बनाने में बाकी के छह विकेट गंवा दिए। कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी की और पांच विकेट झटके। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां फाइव विकेट हॉल रहा।

  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rocky Spin Casino Mobil Élmény: Gyors Ülések és Azonnali Akció

    AviaMasters Crash Game Guide: Geschwindigkeit, Multiplikatoren und die Kunst des perfekten Landens

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników