वैष्णो देवी हादसे में क्रिकेटर कार्तिक की मौत लखनऊ की महिला की भी मौत:CM योगी ने 4-4 लाख मुआवजे के साथ साथ शव घर पहुंचाने के आदेश दिए

लखनऊ: वैष्णो देवी हादसे में लखनऊ की महिला की भी मौत, CM योगी ने 4-4 लाख मुआवजे के साथ साथ शव घर पहुंचाने के आदेश दिए। राहत कार्य के लिए भेजी टीम।

 

 

जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर 26 अगस्त को लैंडस्लाइड हुआ था। इसमें लखनऊ की महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर घायल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित परिवारों को 24 घंटे में राहत देने और मृतकों के शव घर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मृतकों में यूपी के 11 लोग शामिल हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर सरकार से संपर्क किया जा रहा है।

हादसे में लखनऊ की रहने वाली चांदनी की मौत हुई है। उनके पति मयंक गंभीर घायल है। घायलों में लखनऊ के संगीता, वैष्णवी और कमलेश शामिल हैं।

चांदनी-मयंक की चार महीने पहले शादी हुई थी

चांदनी के पति मयंक की हालत गंभीर है। चांदनी और मयंक की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। इसके बाद वो पहली बार वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे।

मुजफ्फरनगर के क्रिकेटर कार्तिक की मौत, मां-पिता और बहन घायल

मुजफ्फरनगर के मिंटू कश्यप अपनी पत्नी बबली, बेटी उमंग, बेटे कार्तिक और साले की बेटी वैष्णवी के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे। हादसे में कार्तिक की मौत हो गई, बाकी 4 लोग घायल हैं। मिंटू कुमार के साले दीपक बताते हैं- 24 अगस्त को वैष्णो देवी के लिए निकले थे। 26 अगस्त को दर्शन करके वापस आ रहे थे।

गंगा अर्धकुमारी के पास भूस्खलन हुआ, जिसमें पूरा परिवार घायल हो गया। हमारा भांजा कार्तिक ज्यादा क्रिटिकल था। शाम को मेरी भांजी गुड़िया ने फोन कर बताया कि कार्तिक की मौत हो चुकी है। कार्तिक बहुत होनहार क्रिकेटर था। वह देहरादून में क्रिकेट की कोचिंग ले रहा था।

26 अगस्त को हुआ था हादसा : जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर मंगलवार दोपहर लैंडस्लाइड हुआ था। यह हादसा अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। इसमें अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

बड़े-बड़े पत्थर, पेड़ और मलबा में दबने से ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रशासन का कहना है कि 23 से ज्यादा लोग जख्मी हैं। कई लापता हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल, इस इलाके में भारी बारिश की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है।

 

आगरा के रकाबगंज के कुम्हारपाड़ा के रहने वाले अर्जुन सिंह (55) का परिवार भी वैष्णो देवी गया था। लैंडस्लाइड में सुनीता (50), 11 महीने की सेजल और 11 साल की भावना की मौत हो गई है। वहीं, अर्जुन सिंह और एक अन्य लापता हैं। तीनों के शवों को जम्मू से आगरा के लिए एंबुलेंस से भेजा गया है।

7 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि 7 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हालांकि इन लोगों का विवरण अभी तक नहीं मिल पाया है। घायलों में संगीता, उमंग, कमलेश, वैष्णवी, पूर्वी, गोरन (लखनऊ) और मयंक (लखनऊ) शामिल हैं।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।