आज का राशिफल ( 01 अगस्त, 2025 )

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बढ़िया धन लाभ होगा, सुख – सुविधा में बढ़ोतरी होगी। आज आप परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आपको किसी काम को पूरा करने में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आज आपको किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, जिससे काम में मन लगेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 02

वृष राशि

आज का दिन आपके लिये ठीक – ठाक रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको बड़ा लाभ होगा। आज आप परिवार के साथ बैठकर जरुरी विषय पर चर्चा करेंगे। किसी एंट्रेस एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्र आज अपने सीनियर से मदद ले सकते हैं। आज आपको रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिसका उपयोग आप निजी कार्यों के लिए कर सकते हैं। आज आपको नए वाहन का सुख मिलेगा और परिवार के सदस्यों में आनंद बना रहेगा।

शुभ रंग- आसमानी-नीला
शुभ अंक- 05

मिथुन राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्द ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य का पूरा होना संभव है। आज आप दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखेंगे तो काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, जिससे आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा।

शुभ रंग- समुद्री-हरा
शुभ अंक- 06

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का अच्छा परिणाम मिलेगा। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे पूरा दिन आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आज इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े व्यक्ति कोच की मदद से करियर में आगे बढेंगे। आज महिलाएं गृहकार्य से निवृत्त होकर अपनी सहेलियों के साथ इंजॉय करेंगी।

शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 09

सिंह राशि

आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे, जिसके आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज आपको मानसिक उलझन से राहत मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका सामाजिक दायरा और सम्मान दोनों बढेंगे। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए अपने मित्र से सहयोग ले सकते हैं। आज आप व्यर्थ की बातों से बचें और अपने काम के ऊपर फोकस करें। आज रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का शेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 07

कन्या राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनका लाभ उठाकर आप जीवन में आगे बढेंगे। आज समाज सेवा से जुड़े व्यक्तियों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा और सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप अपनी वाणी पर संयम बना के रखें और व्यर्थ के मामलों से दूर रहें। आज आप परिवार के साथ कुछ समय बितायेंगे, जिससे परिवार में प्रेम बढ़ेगा। आज लेखकों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी, ये आपकी किसी पुस्तक से जुड़ी हो सकती है।

शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 01

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप नयी जमीन से संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज का दिन सुखद बीतेगा, आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। आज छात्रों को किसी समस्या से राहत मिलेगी, जिससे आप बेहतर तरीके से पढ़ाई कर पाएंगे। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहें तो आज आपको किसी बड़ी कम्पनी से ऑफर मिल सकता है।

शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 05

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। युवाओं को आज अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। आज आप बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताये। आज आप पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आज आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी और परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा, जिससे काम में मन लगेगा। आज आप दोस्तों के साथ घूमने जायेंगे और अच्छे से इंजॉय करेंगे।

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 08

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों की आय में वृद्धि होगी और बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में ताल – मेल बना रहेगा। आज आपको किसी असहाय व्यक्ति की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। आज आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहें, खान – पान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग- मजेंटा
शुभ अंक- 01

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपके व्यवहार में विनम्रता बनी रहेगी, जिससे कर्मचारी आपसे प्रसन्न होंगे। आज आपको नौकरी में ट्रान्सफर से जुड़ी खबर मिल सकती है। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए, व्यायाम और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आज आपके मित्र हेल्प की उम्मीद रखेंगे और आप हेल्प करके उम्मीद को कायम रखेंगे।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 03

कुम्भ राशि

आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में विस्तार को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आज आप कुछ समय प्रैक्टिकल और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ व्यतीत करे , जिससे आपके स्वभाव में भी पॉजिटिव परिवर्तन देखने को मिलेगा। आज आप अनुभवी तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन और सलाह पर उचित अमल करें, जिससे भविष्य में आपको बढ़िया लाभ मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा और आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।

शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 07

मीन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत को लेकर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आज आप कुछ समय एकांत या फिर आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करें, जिससे आपके मन को शांति मिले। आज टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस में सुधार आएगा। आज ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से आपको ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आज किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करके आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने से आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।

शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 04

 

 

  • Related Posts

    क्या रेलवे कोच भी वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति! यात्रियों से नमाज़ के नाम पर हुई गुंडागर्दी!

    सोशल मीडिया:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की बोगी में नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे है। ट्रेन का…

    Zee मीडिया लखनऊ ब्यूरो की कमान अब नंदन श्रीवास्तव के हाथ, पत्रकारिता में एक और सफलता नंदन श्रीवास्तव के नाम!

    नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ संग शुरू किया नया सफर, लखनऊ ब्यूरो से संभालेंगे यूपी-उत्तराखंड की कमान ​लखनऊ:- नंदन श्रीवास्तव ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के साथ अपनी नई पारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Powbet Casino Mobile Play: Gyors játékok és a Rövid Spin Művészete

    Cashback Casino Mobile Play: Quick Sessions and Instant Action

    Avia Masters Game : Rounds rapides, décisions importantes et l’art de la sortie opportune

    Recenzja LiraSpin Casino: Szybkie Sesje, Duże Wygrane i Ekscytacja Natychmiastowych Wyników

    Ontdek de spanning van Simple Casino: Waar Gaming en eenvoud samenkomen

    Immersive Gaming met Slotit: Een Uitgebreide Review