UPPCS: योगी के निर्देश पर आयोग झुका, एक दिन में होगी पीसीएस परीक्षा; RO, ARO पर गतिरोध

यूपीपीसीएस परीक्षा को लेकर चल रहे आंदोलन ने रंग दिखाया है। पीसीएस परीक्षा को लेकर छात्रों की मांग मान ली है। पीसीएस की परीक्षा अब पहले की तरह एक दिन एक शिफ्ट में कराई जाएगी। दो दिन परीक्षा का आदेश वापस हो गया है। जिलाधिकारी और आयोग के सचिव ने छात्रों के बीच आकर लाउडस्पीकर से यह घोषणा की। डीएम ने बताया कि सीएम योगी के आदेश पर आयोग ने यह फैसला लिया है। कुछ देर बाद इसका नोटिस भी जारी कर दिया गया। छात्र एक दिन एक शिफ्ट में कराने की मांग के साथ ही नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे थे। अब एक शिफ्ट में होने से नॉर्मलाइजेशन की जरूरत ही नहीं होगी।

वहीं, आरओ एआरओ की परीक्षा स्थगित करते हुए कहा गया कि इसके लिए समिति बनाई जा रही है। परीक्षा पर समिति फैसला लेगी। यह सुनते ही छात्र भड़क गए और आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। उनका कहना है कि यह मामले को उलझाने का प्रयास है। पीसीएस की तरह आरओ एआरओ भी एक दिन एक शिफ्ट में कराने की लिखित घोषणा की जाए।

प्रयागराज में छात्र चार दिनों से पीसीएस और आरओ एआरओ परीक्षा एक दिन में एक शिफ्ट में कराने और नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे थे। आंदोलन के चौथे दिन गुरुवार को सुबह से ही आयोग के दफ्तर के अंदर और बाहर गहमागहमी कुछ ज्यादा ही थी। सुबह पहले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी और आयोग के गेट तक पहुंट गए। दोपहर में आयोग की बैठक शुरू हुई। करीब तीन बजे अध्यक्ष संजय श्रीनेत भी बैठक में पहुंचे। इसके बाद करीब सवा चार बजे डीएम और सचिव छात्रों के बीच पहुंचे।

डीएम ने लाउडस्पीकर पर कहा कि मुख्यमंत्री ने आयोग को छात्रों की समस्या का समाधान निकालने के लिए कहा था। इसके बाद आयोग ने छात्रों से बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री की पहल पर आयोग ने यह फैसला लिया है कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 सैद्धांतिक रूप से पहले की तरह एक दिन में कराने का फैसला लिया है।

वहीं, आरओ एआरओ परीक्षा स्थगित करते हुए आयोग की तरफ से कहा गया है कि उसमें दस लाख से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं। ऐसे में समिति सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद फैसला लेगी। यह समिति जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देगी। उसके बाद परीक्षा को लेकर फैसला किया जाएगा।

इस ऐलान के बाद छात्र आंदोलन खत्म करने के मूड में नहीं है। उनका कहना है कि आरओ एआरओ परीक्षा स्थगित करने और समिति बनाने का फैसला लालीपाप की तरह है। जैसे पीसीएस की परीक्षा एक दिन में कराने का फैसला हुआ है उसी तरह आरओ एआरओ की परीक्षा भी एक दिन में कराई जाए। कहा कि सबसे ज्यादा करप्शन आरओ एआरओ में ही होता है। यह उसी करप्शन को बढ़ावा देने के लिए हो रहा है।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।