MCD New Mayor: AAP के महेश कुमार खींची बने नए मेयर, BJP को 130 वोट; रविंद्र भारद्वाज बने उप-महापौर

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। आप के महेश कुमार खींची नए मेयर बन गए। चुनाव में आप को 133 मिले। बीजेपी को 130 वोट मिले। आप के 8 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग किया। वहीं रवींद्र भारद्वाज डिप्टी मेयर बने हैं। वह निर्विरोध चुने गए हैं।मेयर चुनाव में कुल 265 वोट पड़े। इसमें 2 वोट अवैध घोषित किए गए। आप की तरफ से 8 क्रॉस वोटिंग हुई। इससे पहले कांग्रेस ने चुनाव से वॉकआउट किया। वहीं नाटकीय घटनाक्रम में कांग्रेस पार्षद सबीला बेगम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

 

देव नगर वार्ड से पार्षद हैं खींची

46 वर्ष के महेश कुमार खींची वर्तमान में देव नगर वार्ड से पार्षद हैं, जो करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में आता है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से स्नातक हैं। बता दें, वह अनुसूचित जाति से आते हैं और एमसीडी में मेयर का तीसरा कार्यकाल किसी अनुसूचित जाति के प्रत्याशी के लिए आरक्षित है।

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।