बुला रहा ‘संवादी’, 16 नवंबर से आइए अभिव्यक्ति के उत्सव में; लखनऊ विश्वविद्यालय में दो दिनों तक आयोजन

आप भूले तो नहीं होंगे अभिव्यक्ति के इस उत्सव को। हर वर्ष की भांति इस बार भी संवाद का सतरंगी मेला दैनिक जागरण संवादी 16 नवंबर से सजने जा रहा है। आयोजन स्थल है- लखनऊ विश्वविद्यालय का मालवीय सभागार। दो दिवसीय इस उत्सव में हर दिन कई सत्र होंगे। इसमें विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ विमर्श करेंगे। अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को सुनने और उनसे मिलने का यह सुअवसर जाने न दीजिएगा।

संवादी में प्रवेश निश्शुल्क है। पहले दिन 16 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे से संवादी का उद्घाटन सत्र शुरू होगा। इसमें हमारे अतिथि होंगे लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक राय। उनसे दैनिक जागरण के राज्य संपादक (उत्तर प्रदेश) आशुतोष शुक्ल संवाद करेंगे। दोपहर एक बजे से दो बजे तक प्रथम सत्र में नेहरू से मोदी युग का साहित्य पर प्रकाश डालेंगे आलोचक प्रो. सुधीश पचौरी, लेखक प्रो. उदय प्रताप सिंह व लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. पवन अग्रवाल। इनसे अनंत विजय संवाद करेंगे।
दोपहर दो से 2.30 बजे तक द्वितीय सत्र जागरण ज्ञानवृत्ति चलेगा। इसमें लेखिका नाइश हसन से उनकी पुस्तक मुताह पर चर्चा की जाएगी। साथ ही निर्मल पांडेय हिंदुत्व का राष्ट्रीयकरण पर विचार साझा करेंगे। तीसरा सत्र जागरण बेस्टसेलर दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक चलेगा। इसमें लेखक उदय माहूरकर, लेखक विजय मनोहर तिवारी व लेखिका अमि गणात्रा के साथ नवीन चौधरी विमर्श करेंगे। आजकल वक्फ चर्चा में है। 

  • Related Posts

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण शीघ्र ही राजधानी की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं आईटी सिटी व वेलनेस सिटी में जमीन की खरीद बिक्री पर जल्द रोक लगेगी। भूमि अर्जन अधिनियम-2013 की धारा-11 एक सप्ताह…

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान: जानें रावण के ‘पुष्पक विमान’ का ए टू जेड रहस्य लखनऊ: भारतीय संस्कृति और धर्मग्रंथों में विज्ञान और तकनीक का समावेश प्राचीन काल से ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ: एलडीए ले आया दो बड़े प्रोजेक्ट, आईटी और वेलनेस सिटी में जमीन खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक!

    रामायण काल का अद्भुत विज्ञान; पुष्पक विमान

    पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के पुत्र की हुई मृत्यु, सपा में शोक की लहर!

    भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद(रजि.) ने मानवाधिकार जागरूकता अभियान का अलख जगाया!

    मानवाधिकार आयोग के बावजूद क्यों जरूरी हैं मानवाधिकार संगठन? आइये जानते है एक ज़मीनी सच्चाई!

    म.प्र. के जबलपुर में भारतीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की भव्य बैठक हुई संपन्न; नई सोच नई ऊर्जा और नई रणनीति का हुआ आगाज़।